आंध्र प्रदेश में हादसा: डंपर में डीजल भरते समय लगी भीषण आग, पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Andhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शनिवार को हुआ. सड़क निर्माण स्थल पर लगी आग में कम से कम पांच लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना संभवतः एक डंपर ट्रक में ईंधन भरने के दौरान हुई.

पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया

पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया कि यह घटना अनंतगिरी मंडल के पिनाकोटा गांव में हुई. चूंकि यह जगह मुख्य इलाके से लगभग 100 किलोमीटर दूर है, इसलिए यहां काम करने वाले लोग अक्सर वाहनों में ईंधन भरने के लिए ड्रमों में डीजल लाते हैं.

‘नहीं हुआ कोई धमाका‘

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि ट्रक का टैंक भरते समय कर्मचारियों ने पर्याप्त सावधानी न बरती हो और किसी चिंगारी के कारण आग लग गई हो. बरदार ने बताया, “यह कोई धमाका नहीं था. मैं इसे एक आकस्मिक आग कहूंगा. अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो पाई है.”

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है, जबकि घटना की जांच के लिए एक और टीम के जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है. उन्होंने आगे कहा कि यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई.

आग सबसे पहले एक पिकअप ट्रक में लगी, फिर पास खड़े एक डम्पर ट्रक और एक दोपहिया वाहन तक पहुंच गई. ये सभी वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. हालांकि, पीटीआई वीडियो के मुताबिक, आग लगने के बाद एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पीड़ितों के शरीर के अंग घटनास्थल के आसपास बिखर गए. एक शव वाहन के अंदर मिला, जबकि दो अन्य शव पास ही मिले.

बरदार ने बताया कि पिकअप ट्रक सड़क निर्माण का काम कर रहे ठेकेदार का था. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This