फिलिपींस में हादसाः ट्रेनिंग के दौरान हवा में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Philippines Plane Crash: फिलीपींस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां राजधानी मनीला के दक्षिण में एक एयर बेस पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायुसेना के दो विमान आपस में टकरा गए. शनिवार को जानकारी देते हुए सेना ने बताया कि इस हादसे में चार सैन्य पायलटों की मौत हो गई.

फिलीपींस वायुसेना (पीएएफ) के आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार को बटांगस प्रांत स्थित फर्नांडो एयर बेस पर नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ.

हादसे का शिकार हुए दोनों विमान SF-260 मॉडल के ट्रेनर एयरक्राफ्ट थे. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उड़ान भरते समय दोनों विमान हवा में ही आपस में टकरा गए. विमान एयर बेस परिसर के अंदर ही गिरे, जिससे जमीन पर किसी अन्य व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा.

जांच पूरी होने तक SF-260 विमानों की उड़ान पर रोक

हादसे के तुरंत बाद फिलीपींस वायुसेना ने अपने सभी SF-260 प्रशिक्षण विमानों के बेड़े की उड़ानों पर अस्थायी रूप से रोक (ग्राउंड) लगा दी है. वायुसेना के अधिकारियों का कहना है कि जब तक दुर्घटना के सटीक कारणों की गहन जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक ये विमान उड़ान नहीं भरेंगे.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This