नूंह में हादसाः कार और ट्रॉले की टक्कर, तीन युवकों की मौत, लौट रहे थे सगाई समारोह से

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nuh Accident: शनिवार की देर रात हरियाणा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. नूंह के फिरोजपुर झिरका में तेज रफ्तार इको कार और ट्रॉले ने सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए लोग एक सगाई समारोह से लौट रहे थे.

दुर्घटना के बाद फरार हुआ ट्रॉला चालक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक फिरोजपुर झिरका में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अनियंत्रित ट्रॉले से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना के बाद ट्रॉला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

शव निकालने के लिए बुलाना पड़ा बुलडोजर

सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे के बाद कार की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि शवों को सामान्य तरीके से निकालना संभव नहीं था. पुलिस और स्थानीय लोगों ने बुलडोजर बुलाकर कार के मलबे को कटवाया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सोहना निवासी अनिल, यही के विवेक और गुरुग्राम निवासी रवि के रूप में हुई. दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This