‘सात महीने बाद युद्ध का क्या हुआ?’, ओबामा ने ईरान से युद्ध पर ट्रंप को घेरा, दावों पर भी उठाए सवाल

Must Read

Washington: अमेरिका में मिडटर्म चुनावों की सरगर्मी के बीच पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में मोर्चा संभाल लिया है. ओहायो में चुनावी रैली के दौरान ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने महंगाई, ईरान युद्ध, विदेश नीति और व्हाइट हाउस में कराए जा रहे बदलावों को लेकर ट्रंप को घेरा. ओबामा ने ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर ट्रंप प्रशासन की रणनीति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब युद्ध शुरू किया गया था, तब दावा किया गया था कि इससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने में मदद मिलेगी.

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के लिए समझौता

इस पर ओबामा ने याद दिलाया कि उनके राष्ट्रपति कार्यकाल में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के लिए समझौता किया गया था, जिसे उन्होंने कूटनीति की सफलता करार दिया. उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा कि उस समझौते के लिए मिसाइल दागने की जरूरत नहीं पड़ी, बल्कि बातचीत का रास्ता अपनाया गया. ओबामा ने ट्रंप के उन दावों पर भी तंज किया, जिनमें युद्ध को सफल बताया गया था. उन्होंने सवाल उठाया कि सात महीने बाद हालात कहां पहुंच गए हैं. ओबामा ने कहा कि अमेरिकी ठिकानों और सहयोगियों पर हमले हुए, अमेरिकी सैनिकों की जान गई और सैकड़ों अमेरिकी घायल हुए.

युद्ध के कारण मिसाइलों का भंडार घटा

उन्होंने यह भी दावा किया कि युद्ध के कारण मिसाइलों का भंडार घटा है. ओबामा ने आरोप लगाया कि युद्ध के नतीजों की कीमत अमेरिकी नागरिकों को चुकानी पड़ रही है. ओबामा ने ट्रंप प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसने ऐसे संघर्ष में देश को उलझा दिया, जिसकी जरूरत नहीं थी. ट्रंप के व्हाइट हाउस में कराए जा रहे नवीनीकरण पर भी ओबामा ने व्यंग्य किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को घरों की सजावट वाले टीवी कार्यक्रम में होना चाहिए.

अमेरिकी परिवार महंगाई से जूझ रहे

ओबामा ने नए बॉलरूम, रोज गार्डन में बदलाव, साउथ लॉन पर हेलिपैड और हर जगह सोने की सजावट का जिक्र करते हुए कहा कि व्हाइट हाउस ऐसा दिखने लगा है, मानो सद्दाम हुसैन ने वहां चीजकेक फैक्ट्री खोल दी हो. ओबामा का इशारा इस ओर था कि जब अमेरिकी परिवार महंगाई से जूझ रहे हैं, तब राष्ट्रपति का ध्यान दूसरी प्राथमिकताओं पर है. ओहायो की रैली में ओबामा डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन और शेरॉड ब्राउन के समर्थन में पहुंचे थे उन्होंने मतदाताओं से रिपब्लिकन नेतृत्व को जवाबदेह बनाने की अपील की.

इसे भी पढ़ें. काशी को PM मोदी की सौगात, अरविंद टेक्सटाइल मिल का किया उद्घाटन; नमो घाट पर एयर शो में होंगे शामिल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This