और बढ़ी पाकिस्तान-चीन की नजदीकियां, चीनी राजदूत जियांग से मिले इशाक डार, कई मुद्दों पर चर्चा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Pakistan Relations: चीन के राजदूत जियांग जाइदोंग ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार से पाकिस्तान में मुलाकात की. इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की. यह जानकारी रविवार को पाकिस्तान के विदेश कार्यालय दी. डार ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के तहत सहयोग, संपर्क सुविधाओं का विस्तार, व्यापार और निवेश, कृषि का आधुनिकीकरण तथा दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाए जाने सहित दोनों देशों के बीच हर परिस्थिति में कायम रहने वाली रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति की सराहना की.

डार ने ”नए युग में साझा भविष्य वाले पाकिस्तान-चीन समुदाय” को और मजबूत करने के लिए उच्च स्तर पर नियमित बातचीत और संपर्क बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया. बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. विदेश कार्यालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए बातचीत और कूटनीति के महत्व को दोहराया. पाकिस्तान और चीन इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. दोनों देशों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प लिया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This