Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, 6 आतंकी ढेर, दो सैनिकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Terror Encounter: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में कम से कम 6 आतंकवादी मारे गए, जबकि सेना के दो जवानों की भी मौत हो गई.

पाक आर्मी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यह मुठभेड़ शनिवार को डेरा इस्माइल खान जिले के जरकानी इलाके में चलाए गए एक खुफिया अभियान (इंटेलिजेंस-बेस्ड ऑपरेशन) के दौरान हुई. इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.

पाक सेना के मुताबिक, ये आतंकवादी सुरक्षा बलों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों पर हमलों के साथ-साथ आम नागरिकों की हत्याओं में भी शामिल थे. मृतक सैनिकों की पहचान नायक गुलाम मुर्तजा (36 वर्ष) और सिपाही तसीर अहमद (30 वर्ष) के रूप में हुई है.

पाक सेना के मुताबिक, इलाके में बचे हुए आतंकवादियों का सफाया करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सेना ने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी आगे भी जारी रहेगा.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This