स्पेन ट्रेन हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Spain Train Accident: स्पेन में बुधवार की सुबह 8:54 बजे उर्दा रेलवे स्टेशन के पास रेनफे एवीई और निजी कंपनी इर्यो की आपस में भिड़त हो गई, जिससे अब तक 68 लोगो की जान जा चुकी है. जबकि अभी मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. वहीं, इस हादसे के बाद लोगों में भारी गुस्सा है, ऐसे में परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते सैंटियागो के इस्तीफे की मांग उठ रही है.

बता दें कि ट्रेड यूनियन सीएसआईएफ ने परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग की है. सीएसआईएफ का आरोप है कि पुएंते ने जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय दोष रेलवे अधिकारी पर मढ़ दिया.इस बात से गुस्साए लोगों ने बुधवार रात मैड्रिड की सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन किया और मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग

दरअसल, स्पेन के परिवहन मंत्री पुएंटे ने इस दुर्घटना के लिए रेड सिग्नल और व्यस्त ट्रैक के बावजूद ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति देने को जिम्मेदार बताया था. वहीं, हादसे के बाद परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकारी रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजर ‘एडिफ’ने सिस्टम का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया और रेड सिग्नल होने के बावजूद ‘रेनफे’ (Renfe) ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी. यह आदेश गलत और समझ से परे है.

ट्रेड यूनियन ने रेलवे पर लगाए ये आरोप

वहीं, CSIF ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह जांच का सम्मान करे. एडिफ के ट्रैफिक प्रमुख तब तक निर्दोष हैं, जब तक कि दोषी साबित नहीं हो जाते. जबकि ट्रेड यूनियन ने पुएंटे पर जिम्मेदारियां लेने के बजाय एक रेलवे कर्मचारी को ‘बलि का बकरा’ बनाने का आरोप लगाया. यूनियन ने कहा कि उन्होंने सितंबर में ही एडिफ में कर्मचारियों के काम के ज्यादा घंटों को लेकर चेतावनी दी थी.

दरअसल, लोगों का गुस्सा इस बात पर फूट पड़ा कि इतने बड़े हादसे की जिम्मेदारी लेने के बजाय वह रेलवे कर्मचारी को बलि का बकरा बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इस बात से नाराज करीब 500 प्रदर्शनकारियों ने  मैड्रिड स्थित परिवहन मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की. बता दें कि तेज रफ्तार ट्रेनों की आपस में टक्कर से करीब 100 लोग घायल हुए हैं.

हादसे में जीवित लोगों की तलाश और घायलों की मदद जारी

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसे की वजह से मैड्रिड और सेविले के बीच 63 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर रेलवे सुरक्षा प्रणाली बाधित हो गई. जिसकी वजह से उस क्षेत्र में ट्रेनें खुद रुक गईं. बता दें कि इस भीषण टक्कर के बाद इमरजेंसी सर्विसेज को तुरंत मौके पर बुलाया गया. कैस्टिला-ला मांचा की 112 आपातकालीन सेवा के अनुसार, इस हादसे के बाद अल्काजार डी सैन जुआन और ऑर्गाज से दमकलकर्मियों, आसपास की नगरपालिकाओं से नागरिक सुरक्षा दलों और तीन मेडिकल हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर भेजा गया. बचावकर्मी तुरंत हादसे में जीवित लोगों की तलाश और घायलों की मदद करने में जुट गए.

Latest News

लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, करीब 400 अंक फिसला सेंसेक्स

Sensex opening bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने सुस्त शुरुआत की. यह लगातार...

More Articles Like This