पश्चिम बंगाल में ED का एक्शनः ‘कोहीनूर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज’ के चार ठिकानों पर छापामारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Raids West Bengal: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शुक्रवार की सुबह एक साथ चार प्रमुख इलाकों, हावड़ा, उत्तरपाड़ा, लेक टाउन और आसनसोल में तलाशी अभियान चला रही है.

केंद्रीय जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें एक साथ इन चारों जगहों पर पहुंचीं और संबंधित परिसरों को सुरक्षा बलों के घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

ED ने जब्त किए उपकरण

सूत्रों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई ‘कोहीनूर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज’ के चार्टर्ड अकाउंटेंट और उनके करीबी सहयोगियों के आवासों पर की जा रही है. चारों ठिकानों पर सुबह-सुबह पहुंचे अधिकारियों ने वित्तीय रिकॉर्ड, हार्ड डिस्क और डिजिटल उपकरणों को अपने कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी.

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी पर पावर प्लांट लगाने के नाम पर बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लेने का आरोप है. आरोप है कि प्लांट स्थापित करने के बजाय इस फंड को सुनियोजित तरीके से कई शेल कंपनियों के खातों में डायवर्ट किया गया था. फिलहाल चारों स्थानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है.

Latest News

सारा अली खान के मंदिर जाने पर फतवे से मचा विवाद, एक्ट्रेस का दोटूक जवाब- महाकाल भी जाऊंगी, अजमेर शरीफ भी

Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर केदारनाथ मंदिर में दर्शन को लेकर चर्चा में...

More Articles Like This