इटैलियन सैन्य हेलीकॉप्टर चिनूक CH-47 के दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chinook CH-47 helicopter crash: यूरोपीय संघ की बोस्निया में तैनात शांति सेना यानि EUFOR के साथ काम कर रहे इटैलियन सैन्य हेलीकॉप्टर चिनूक CH-47 के दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे हेलीकॉप्टर में सवार चार लोगों का मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे है. ये हादसा 29 अक्टूबर को एक रेगुलर ट्रेनिंग सेशन के दौरान हुआ. इस हेलीकॉप्टर में कुल 15 लोग सवार थे

ये विमान दुर्घटना राजधानी साराजेवो से करीब 180 किलोमीटर उत्तर में स्थित ब्रचको क्षेत्र में हुई. स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया. ब्रचको अस्पताल के प्रवक्ता सालिह इब्राहिम बेगोविच ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया. इटली के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, मृतकों में दो सैनिक और रेड क्रॉस के दो वालंटियर्स शामिल थे.

हवा में गोल-गोल घूमकर धड़ाम हुआ हेलीकॉप्टर 

हेलीकॉप्टर दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें चिनूक CH-47 हेलीकॉप्टर हवा में घूमता हुआ दिखाई देता है. इसके बाद वह तेजी से नीचे गिरकर एक घास वाले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है. स्थानीय मीडिया की तस्वीरों में हेलीकॉप्टर का मलबा दिखाई दिया, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था.
वहीं, हादसे में घायल हुए सभी 11 लोगों को ब्रचको अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि इनमें से तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित तुजला के अस्पताल में भेजने की तैयारी की जा रही है. उन्होने कहा कि ‘हम लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं. इस समय सबसे ज्यादा जरूरी यही है.’

हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त क्यों हुआ. फिलहाल यूरोपीय संघ की शांति सेना ने हादसे की पूरी और गहन जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जानकारी की पुष्टि होने के बाद ही आगे का विवरण जारी किया जाएगा.
वहीं, EUFOR ने यह भी साफ किया कि इस दुर्घटना में किसी नागरिक को चोट नहीं आई. साथ ही नागरिकों की इमारतों, संपत्ति और वाहनों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा. इस बीच इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी मृतकों के परिवारों और शांति मिशन से जुड़े लोगों के प्रति दुख जताया.
Latest News

पश्चिम बंगाल में ED का एक्शनः ‘कोहीनूर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज’ के चार ठिकानों पर छापामारी

ED Raids West Bengal: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शुक्रवार की सुबह एक साथ चार प्रमुख इलाकों, हावड़ा, उत्तरपाड़ा, लेक टाउन...

More Articles Like This