ईरान ने रूस से खरीदे Su-35 लड़ाकू विमान, ट्रंप ने की दखलअंदाजी, पुतिन बोले- अभी नहीं होगी डिलीवरी

Must Read

New Delhi: ईरान और रूस के बीच लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर सालों से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. ईरान की सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि देश ने रूस से Su-35 लड़ाकू विमानों की खरीद पूरी कर ली है. हालांकि, इन विमानों की डिलीवरी अभी नहीं होगी. ईरान को ये विमान तभी मिलेंगे, जब मौजूदा युद्ध खत्म हो जाएगा. खास बात यह है कि ईरानी सेना की ओर से इस सौदे पर यह पहला सीधा आधिकारिक बयान बताया जा रहा है. ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमिनिया ने ताबनाक और बिटरन को दिए एक इंटरव्यू में यह जानकारी दी.

चर्चाओं पर आधिकारिक प्रतिक्रिया

शहरारा न्यूज के मुताबिक, यह पहली बार है जब सेना ने रूस से Su-35 विमानों की खरीद को लेकर चल रही चर्चाओं पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है. अकरमिनिया ने बताया कि विमानों की खरीद से जुड़ी शुरुआती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इसमें खरीद और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े काम भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ये सभी प्रक्रियाएं सेना के बजाय संबंधित दूसरी संस्थाओं ने पूरी की हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकरमिनिया ने यह भी बताया कि ईरानी पायलटों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है. योजना के मुताबिक, इन विमानों की डिलीवरी युद्ध शुरू होने से पहले होनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

युद्ध खत्म होने के बाद ही Su-35 विमान मिलेंगे

अब ईरान को युद्ध खत्म होने के बाद ही Su-35 विमान मिलेंगे. इस बयान से यह साफ होता है कि खरीद की प्रक्रिया और पायलटों की तैयारी पूरी होने का दावा किया गया है, लेकिन विमान अभी ईरान नहीं पहुंचे हैं. Su-35 के अलावा ईरानी सेना के प्रवक्ता ने देश की वायुसेना की दूसरी तैयारियों पर भी बात की. उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि ईरानी वायुसेना के पास AWACS विमान हैं. ये ऐसे विमान होते हैं, जिनमें खास तरह के रडार लगे होते हैं. इनकी मदद से आसमान में दूर तक विमानों और दूसरी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है.

Su-35 विमान अभी ईरान नहीं पहुंचे

अकरमिनिया ने कहा कि किसी आधुनिक वायुसेना के लिए जमीन पर लगे रडार, हवा में निगरानी करने वाले सिस्टम और सैटेलाइट क्षमता जरूरी होती है. ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक, उन्होंने यह भी बताया कि ईरान हवा में निगरानी करने वाले रडार, सैटेलाइट और पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है. ईरानी मीडिया की रिपोर्टों में इस बात पर खास जोर दिया गया है कि Su-35 विमान अभी ईरान नहीं पहुंचे हैं. रूस ने अब तक ईरान को इन लड़ाकू विमानों की डिलीवरी नहीं की है. इससे पहले सरकारी प्रसारण से जुड़े कुछ विश्लेषकों ने दावा किया था कि Su-35 विमान ईरान पहुंच चुके हैं. लेकिन ताजा बयानों में सेना के प्रवक्ता ने भी कहा है कि विमानों की डिलीवरी अभी बाकी है.

इसे भी पढ़ें. कांग्रेस पर बरसे CM योगीः कहा- चौरीचौरा के 172 देशभक्तों को फांसी की सजा हुई तो कहां थे नेहरू

Latest News

गाजियाबाद में बोले डिप्टी CM बृजेश पाठक, योगी ही होंगे UP के अगले मुख्यमंत्री, विपक्ष पर साधा निशाना

Brajesh Pathak In Ghaziabad: गाजियाबाद पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी...

More Articles Like This