सऊदी अरब के हवाई हमलों से दहला यमन का हदीदा पोर्ट, कई लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Yemen Hodeidah Attacks: एक बार फिर यमन में संघर्ष तेज हो गया है. हूती विद्रोहियों के अनुसार, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लाल सागर के पास स्थित हदीदा प्रांत में एक प्रमुख बंदरगाह और तेल सुविधा केंद्र को निशाना बनाकर हवाई हमले किए.

इन हमलों में कुल 7 लोगों के घायल होने की खबर है. इस बात की जानकारी हूती स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-अस्बाही ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी.

मिली जानकारी के मुताबिक, रास ईसा पोर्ट पर हुए हमलों में 4 नागरिक घायल हो गए. हूती टीवी चैनल अल-मसीरा के मुताबिक, इस बंदरगाह पर एक जेट्टी और एक कमर्शियल जहाज को भी निशाना बनाया गया. इसके अलावा दूसरा बड़ा हमला बजील जिला में हुआ. यहां एक तेल सुविधा केंद्र पर हुए हमले में तीन अन्य लोग घायल हो गए.

इन हमलों से भड़के हूती गुट ने सऊदी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है. प्रवक्ता अनीस अल-अस्बाही ने कहा कि तेल के ठिकानों और महत्वपूर्ण बंदरगाहों पर ये बार-बार होने वाले हमले अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का खुला उल्लंघन हैं. यह यमन में नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए जा रहे युद्ध अपराधों की कड़ी में एक और इजाफा है.

Latest News

Trigrahi Yog 2026: 3 नवंबर को बनेगा चंद्रमा, गुरु और केतु का त्रिग्रही योग, मेष-सिंह समेत 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की युति से बनने वाले योगों का विशेष महत्व माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के...

More Articles Like This