राजस्थान में हादसा: नागौर में पटाखा गोदाम में ब्लास्ट, दो लोगों की मौत, तीसरा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nagaur Firecracker Warehouse Fire: राजस्थान से हादसे की खबर सामने आई है. यहां नागौर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ली गांव में गुरुवार को पटाखों के एक गोदाम में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और फायरकर्मी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग की टीमें और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गईं. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पीड़ितों के शरीर के कुछ हिस्से पास के घरों पर जा गिरे. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के अवशेषों को इकट्ठा किया और उन्हें मुर्दाघर (मॉर्चरी) भेज दिया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान मोहम्मद आमिर और मुजीब के रूप में हुई है, जो आपस में बहनोई-साले थे. घायल व्यक्ति का इलाज नागौर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है.

नागौर के तहसीलदार नरसिंह टैंक ने बताया

नागौर के तहसीलदार नरसिंह टैंक ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, “घटनास्थल पर आग लगी थी, जिसे अब पूरी तरह से बुझा दिया गया है. हम अभी स्थिति की जांच कर रहे हैं. हमें सूचना मिली है कि दो लोगों की मौत हुई है. हम मामले की जांच करेंगे, जिसमें पूरी जानकारी सामने आ जाएगी. जो भी तथ्य हैं, वे जांच के बाद स्पष्ट हो जाएंगे.”

सर्कल ऑफिसर जतिन जैन के मुताबिक, इस जगह पर लंबे समय से बारूद और पटाखों का गोदाम चल रहा था. बारूद में आग लगने के कारण यह धमाका हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि गोदाम का लाइसेंस था और मालिकों के पास जरूरी दस्तावेज भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि इस कारोबार से जुड़े लोग कई वर्षों से इस काम में लगे हुए थे. धमाके के सटीक कारण का पता जांच के बाद ही चल पाएगा.

Latest News

करनाल में राहुल पर बरसे अमित शाह, कहा- घुसपैठियों को बचाने की राजनीति कर रही कांग्रेस

Amit Shah Visit To Haryana: आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के दौरान पर हैं. उन्होंने करनाल में...

More Articles Like This