दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत हादसे के बाद बड़ा एक्शन, JE और AE सस्पेंड, मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

Must Read

New Delhi: दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है. उधर, घटना की जानकारी लगने पर मंत्री आशीष सूद और सीएम रेखा गुप्ता भी मौके पर पहुंची हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि अभी तक दो बॉडी मिली हैं, और एक घायल व्यक्ति को बचाया गया है. यह बिल्डिंग ग्राउंड-प्लस-टू-स्टोरी थी. आगे की जांच से गिरने की सही वजह पता चलेगी.

संबंधित जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर सस्पेंड

वहीं, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही कंस्ट्रक्शन के लिए जिम्मेदार कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि मैं इस बात पर जोर देना चाहती हूं कि जिस तरह से लोग अक्सर अपने घर बनाते समय सेफ्टी और सिक्योरिटी के तरीकों को नजरअंदाज करते हैं, उससे उनकी अपनी जान को खतरा हो सकता है.

सेफ्टी और सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन

कोई भी कंस्ट्रक्शन का काम सेफ्टी और सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए किया जाना चाहिए. इसके अलावा कोई भी अधिकारी जो ऐसी लापरवाही को नजरअंदाज करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. मरने वालों में एक ठेकेदार बताया जा रहा है, जिसका नाम सऊद था. अभी बिल्डिंग का मालिक फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है. हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. घटनास्थल पर जो भी पहुंचा, वहां का मंजर देखकर उसकी रूह कांप गई.

बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली

फायर विभाग को आज गुरुवार सुबह (9:50 बजे) ही चावड़ी बाजार में बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है. एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला इमारत में पिछले 3-4 माह से निर्माण कार्य चल रहा था. निर्माण के चलते गुरुवार सुबह अचानक हादसा हो गया. एसओ डीके राय के अनुसार, चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई है. अंदर कोई फंसा हो सकता है. फिलहाल टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें. करनाल में राहुल पर बरसे अमित शाह, कहा- घुसपैठियों को बचाने की राजनीति कर रही कांग्रेस

Latest News

बांग्लादेश में मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन, 50 घायल; 200 से अधिक फैक्ट्रियां बंद

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में न्यूनतम मासिक वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा उद्योग के मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक...

More Articles Like This