एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत-जापान के बीच फाइनल मुकाबला आज, कब और कहां देखें लाइव?

Must Read

New Delhi: एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में भारत का सामना गुरुवार को जापान से होगा. भारतीय टीम की नजर टूर्नामेंट में छठी बार ट्रॉफी जीतने पर होगी. वहीं जापान पहली बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. भारत का प्रदर्शन अब तक टूर्नामेंट में शानदार रहा है. उसे अब तक कोई भी टीम हरा नहीं पाई है. भारत ने अपने पांचों ग्रुप मुकाबले जीते थे.

साउथ कोरिया को करारी शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची

इसके बाद हरमनप्रीत सिंह की सेना ने सेमीफाइनल मैच में साउथ कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची. वहीं जापान ने अपने 5 में तीन ग्रुप मुकाबले जीते, जबकि एक में उसको हार का सामना करना पड़ा और एक मैच ड्रॉ रहा. वो प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर रहा. इसके बाद सेमीफाइनल में उसके सामने मलेशिया था, जिसे जापान ने शूटआउट में 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली. अब वो भारत को हराकर अपना पहला खिताब जीतने को देखेगा.

स्टार स्पोर्ट्स 2 पर लाइव देखा जा सकता है

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 फाइनल मुकाबला भारत और जापान के बीच गुरुवार, 5 नवंबर को होगा. मुकाबला मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में शाम सात बजे शुरू होगा. टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 2 पर लाइव देखा जा सकता है. मोबाइल पर जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत हादसे के बाद बड़ा एक्शन, JE और AE सस्पेंड, मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

Latest News

AI Economy: एआई अगले 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में जोड़ सकता है 79 अरब डॉलर: Report

AI Economy: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार दे सकती है. एक रिपोर्ट...

More Articles Like This