Hong Kong: हांगकांग के एक्टिविस्ट जोशुआ वोंग को 10 साल की जेल, जाने क्यों हुई सजा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hong Kong: हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का वैश्विक चेहरा बने एक्टिविस्ट जोशुआ वोंग को गुरुवार को 10 साल की जेक की सजा सुनाई गई है. जोशुआ वोंग को शहर के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत करने के आरोप में ये सजा सुनाई गई है.

वोंग उन युवाओं के समूह में शामिल थे, जिनके विरोध-प्रदर्शनों को बीजिंग द्वारा 2020 में हांगकांग पर थोपे गए व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत प्रभावी रूप से गैर-कानूनी घोषित कर दिया गया था. कुछ हिंसक प्रदर्शनों के बाद यह कानून लागू किया गया था.

हाई कोर्ट के जज विलियम टैम ने खचाखच भरे कोर्ट रूम में सजा सुनाते हुए कहा, “सजा अपराध की गंभीरता के अनुरूप होनी चाहिए.” 30 वर्षीय वोंग पर आरोप था कि उन्होंने खुद निर्वासन में रह रहे कार्यकर्ता नाथन ला और अन्य लोगों के साथ मिलकर चीन के बाहर के देशों, संगठनों या व्यक्तियों से आग्रह किया था कि वे सरकार के खिलाफ प्रतिबंध लगाएं, नाकेबंदी करें या अन्य शत्रुतापूर्ण गतिविधियां चलाएं.

अपना अपराध स्वीकार किया

उन्होंने सितंबर में अपना अपराध स्वीकार कर लिया था. वोंग और अन्य लोगों के मामलों पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों के साथ-साथ कुछ पश्चिमी और एशियाई देशों की भी पैनी नजर है, जो पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश रहे हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किए जाने की प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं.

Latest News

06 November 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

06 November 2026 Ka Panchang: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला...

More Articles Like This