UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम, किन जिलों में होगी बारिश और कब बढ़ेगी ठंड?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा है. कई इलाकों में कोहरे और ओस का असर भी दिखाई देने लगा है. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. मौसम में इस बदलाव के चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है.

16 जिलों में बारिश और आंधी के आसार

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, हमीरपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और ललितपुर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में बारिश के दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने के आसार हैं.

लखनऊ समेत कई जिलों में तापमान का हाल

राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार, हरदोई में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, झांसी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा. वाराणसी, बहराइच, बांदा और आजमगढ़ में भी अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. इन इलाकों में दिन के समय हल्की धूप निकलने के साथ गर्मी का असर भी बरकरार है.

बारिश के बाद बढ़ सकती है ठंड

प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड का असर पहले से ही महसूस होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के चलते आने वाले समय में तापमान में और गिरावट आ सकती है. ऐसे में लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव करने की जरूरत होगी.

Latest News

ट्रंप को कोर्ट से भी झटका, अदालत ने वॉशिंगटन में 250 फीट ऊंचा विजय स्मारक बनाने की उनकी योजना पर लगाई रोक

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिडटर्म चुनाव के बाद कोर्ट से भी झटका लगा है. वॉशिंगटन में 250...

More Articles Like This