Chandra Gochar: दिवाली से ठीक एक दिन पहले चंद्रमा अपनी राशि परिवर्तन करेंगे. चंद्रमा का गोचर 7 नवंबर की शाम 5 बजकर 15 मिनट पर कन्या राशि से तुला राशि में होगा. चंद्रमा के इस गोचर के चलते कुछ राशियों को जीवन में सुखद फल की प्राप्ती होगी. करियर से लेकर पारिवारिक जीवन तक में ये राशियां अच्छे बदलाव देख सकती हैं, तो चलिए जानते उन राशियों के बारे में….
मेष राशि
मेष राशि वालों चंद्रमा का गोचर आपके सप्तम भाव में होगा जोकि साझेदारी और विवाह का कारक भाव कहा जाता है. ऐसे में इस राशि के कारोबारियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है. कुछ लोग साझेदारी में नया बिजनेस भी कर सकते हैं. इसके अलावा वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. जो लोग सोशल मीडिया से जुड़ा कार्य करते हैं उनको ख्याति चंद्र गोचर के बाद मिल सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्र ग्रह ही हैं इसलिए तुला राशि में चंद्रमा का गोचर कर्क वालों के लिए खास रह सकता है. चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव यानि सुख भाव में बैठकर आपको बेहद शुभ परिणाम प्रदान कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और घर वालों के साथ अच्छा समय भी आप बिता सकते हैं. मानसिक उलझनों से भी आपको छुटकारा मिल सकता है. करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयां कर्क राशि वाले छू सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से द्वितीय भाव में होगा. इस गोचर के चलते आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं.वहीं, जो लोग पैतृक कारोबार करते हैं उनको भी जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सीनियर्स सराह सकते हैं. द्वितीय भाव में चंद्रमा के होने से आपकी वाणी में भी मधुरता देखने को मिल सकती है, जिससे सामाजिक स्तर पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.
धनु राशि
वहीं, धनु वालों के एकादश भाव में चंद्रमा का गोचर होगा, यह भाव इच्छाओं को पूरा करने वाला माना जाता है. शुभ ग्रह चंद्रमा आपके एकादश भाव में बैठकर आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं. इस राशि के कुछ लोगों को पदोन्नति मिल सकती है. आर्थिक रूप से भी आप सशक्त हो सकते हैं। जो लोग अपना काम शुरू करना चाहते थे उनका सपना भी पूरा हो सकता है.

