LPG Price Today: दिवाली पर घर वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग कितने में हो रही? कहीं बढ़ तो नहीं गए दाम, जानें ताजा रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today: देश में खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है. ऐसे में घरेलू रसोई के बजट से लेकर होटल और रेस्तरां के खर्च तक, गैस की कीमतों का सीधा असर पड़ता है. त्योहारों के मौसम में घरेलू LPG उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है. सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने नवंबर 2026 के लिए 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी उपभोक्ताओं को फिलहाल पहले वाली दरों पर ही सिलेंडर मिल रहा है. घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 7 जून 2026 को बदलाव किया गया था. उस समय 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद से घरेलू गैस की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

नवंबर में LPG के दाम स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर के रेट भी जानें

नवंबर में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, उपभोक्ता घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडरों के शहरवार रेट जानना चाहते हैं. अलग-अलग शहरों में स्थानीय कर, परिवहन खर्च और अन्य शुल्कों के कारण कीमतों में अंतर देखने को मिलता है.

दिल्ली से पटना तक LPG सिलेंडर की कीमत

शहरघरेलू सिलेंडर (14.2 किलो)कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो)
दिल्ली₹939.50₹2,820
नोएडा₹939.50₹2,757.50
मुंबई₹941.50₹2,774.50
कोलकाता₹968₹2,964
पटना₹1,031.50₹3,110.50
बेंगलुरु₹944.50₹2,774
रांची₹1,010.50₹2,995
गुवाहाटी₹991₹2,985
रायपुर₹974₹2,915

अलग-अलग शहरों में LPG की कीमतें क्यों होती हैं अलग?

देशभर में LPG सिलेंडर की कीमतें एक जैसी नहीं होती हैं. इसकी मुख्य वजह स्थानीय कर, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और डिस्ट्रीब्यूटर का कमीशन है. इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद अलग-अलग शहरों में उपभोक्ताओं को सिलेंडर की अंतिम कीमत चुकानी पड़ती है. दरअसल, हर राज्य में LPG पर लगने वाले वैट और अन्य स्थानीय करों की दरें अलग-अलग हो सकती हैं.

जिन राज्यों में टैक्स अधिक होता है, वहां सिलेंडर की कीमत भी ज्यादा हो सकती है. इसके अलावा रिफाइनरी या बॉटलिंग प्लांट से गैस सिलेंडर को संबंधित शहर और डिस्ट्रीब्यूटर तक पहुंचाने में आने वाला परिवहन खर्च भी कीमत को प्रभावित करता है. यही वजह है कि एक ही वजन के घरेलू या कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली, मुंबई, पटना और दूसरे शहरों में अलग-अलग देखने को मिलती है.

Latest News

Diwali Upay: आज रात चुपके से करें ये उपाय, मां लक्ष्मी करेंगी धन की बरसात

Diwali Upay: हर साल कार्तिक माह के अमावस्या के दिन दिवाली (Diwali) का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया...

More Articles Like This