बारिश मुसिबत नहीं इंसानों और जानवरों को ला रही पास, दिल को छूने वाला वीडियो आया सामने

Deer with humans Video: आपने जानवरों और इंसानों के तमाम वीडियो देखें होंगे, लेकिन काफी कम ऐसा देखा गया है कि कोई जंगली जानवर और इंसान एक पास दिखे. अगर ऐसा कोई दृश्य सामने आए तो चौंकना लाजमी है. दरअसल, इंसानों और जानवरों का रिश्ता सदा से शासक और शोषित का रहा है. इंसानों ने जंगली जानवरों को अपने अधीन समझा है और उनका खूब शिकार किया है.

हालांकि, प्रकृति की नजर में इंसान और जानवर दोनों समान हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्यों कि जापान से आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बारिश ने इंसानों और जानवरों को एक साथ एक छत के नीचे लाया है, जहां कोई किसी ने ना डर रहा है ना ही किसी का शिकार कर रहा है.

क्या है वायरल वीडियो
आपको बता दें कि उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर ऐसे वीडियो शेयर करते हैं जिसको देखने के बाद इंसान एक बार सोचने पर मजबूर हो जाता है. इस बीच उन्होंने एक जापान का वीडियो शेयर किया है जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इंसान और हिरण एक साथ खड़े हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “जापान के नारा में जंगली सिका हिरण तूफान के दौरान उन मनुष्यों के साथ आश्रय ले रहे हैं जिन पर उन्हें भरोसा है. मैं इस वीडियो को अपने पास सेव करने जा रहा हूं और जब भी मुझे खुद को याद दिलाना होगा कि दुनिया कैसी होनी चाहिए, तो मैं इसे देखूंगा.”

एक साथ हिरण और इंसान
तेजी से वायरल होते वीडियो को देखने से लगता है कि ये जापान के किसी शहर का वीडियो है. शहर में तेज बारिश हो रही है. इस बीच सड़क के किनारे एक घर के बाहर लगे टिन शेड में कुछ हिरण बारिश से बच रहे है. वहीं, कुछ इंसान भी वहां मौजूद हैं जो बारिश से बच रहे हैं. दोनों के एक साथ खड़े होने के बाद भी ना हिरण इंसानों से बच कर भाग रहे हैं ना ही वहां पर मौजूद कोई व्यक्ति हिरणों को कोई नुकसान पहुंचा रहा है. इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है.

क्लिक हियर-

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version