Ajab Gajab Video: स्कूटी में कहां रखें दूसरा हेलमेट? जानिए सीक्रेट जगह

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ajab Gajab Video: लोगों की जान बचाने के लिए ट्रैफिक रुल्स को लेकर पुलिस और प्रशासन काफी सख्त हो गए हैं. हालांकि कुछ लापरवाह लोग सिर्फ चालान से बचने के लिए पुलिस की आंखों में धूल झोंकते नजर आते हैं. ऐसा ज्यादात्तर दोपहिया वाहन वालों के साथ देखा जाता है. जब पुलिस की नजर पड़ती है तो हेलमेट पहन लेते हैं. वरना तो यूं ही घूमते नजर आ जाते हैं.

कहां रखें दूसरा हेलमेट

पहले दोपहिया चलाने वाले को ही हेलमेट पहनना अनिवार्य था. लेकिन अब पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. आप अगर दोपहिया पर जा रहे हैं और आपके पीछे कोई बैठा है तो उससे भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है वरना आपका चालान कट जाएगा. इस बीच सवाल ये है कि अगर आप सिंगल जा रहे हैं और उधर से डबल आना है तो दूसरा हेलमेट कहां रखें. सोशल मीडिया पर एक शख्स ने लोगों की इस समस्या को दूर करने की कोशिश की. जिसमें उसने स्कूटी में हेलमेट टांगी की जगह बता रहा है.

जानिए सीक्रेट जगह

दरअसल, स्कूटी वालों के लिए सीट के अंदर एक हेलमेट रखने का स्पेस तो बनाया जाता है लेकिन मुसीबत होती है दूसरे हेलमेट को रखने में. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ स्कूटी कंपनियां इस दूसरे हेलमेट को टांगने की जगह देती है. ये जगह आपके सीट के नीचे ही होती है. आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स ने पहले स्कूटी की सीट को खोला. उसके बाद सामने में लगे दो हुक्स दिखाए. इस हुक में पहले आप अपने दूसरे हेलमेट को टांग दें और फिर सीट लगा दें. लीजिये आपका हेलमेट सुरक्षित तरीके से लॉक हो गया. देखिए वीडियो.

Latest News

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में क्यों रखी जाती है खीर? जानें पूजा विधि और इससे जुड़ा वैज्ञानिक रहस्य

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास...

More Articles Like This

Exit mobile version