Aloe Vera Types: एक-दो नहीं बल्कि 200 वैरायटी के होते हैं एलोवेरा, जानिए इन चार किस्मों की खासियत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aloe Vera Types: एलोवेरा हमारे सेहत के साथ ही बाल और त्‍वचा के लिए एक वरदान है. एक तरफ जहां इसका जेल खाने से स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याओं से निजात मिलती है तो वहीं इसके जेल के इस्‍तेमाल से हमारे बाल और त्‍वचा हेल्‍दी बनते हैं. आयुर्वेद में इसे घृतकुमारी के नाम से जाना जाता है. अनगिनत औषधीय गुणों से भरपूर एलोवरा अधिकांश भारतीय घरों में देखने को मिलता है. ज्‍यादातर घरों में एक ही जैसा एलोवेरा का पौधा देखने को मिलेगा. जबकि एलोवेरा का पौधा एक दो नहीं बल्कि 200 टाइप के होते हैं. जिसमें से केवल चार वैरायटी के पौधे को ही स्‍वास्‍थ्‍य और ब्यूटी के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है. अन्‍य एलोवेरा के पौधे सिर्फ शो पीस के काम आते हैं. इन पौधों को ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती है और ये जल्दी खराब भी नहीं होते हैं.

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट से लेकर हेल्‍थ एक्‍सपर्ट तक स्किन केयर में एलोवेरा का इस्‍तेमाल करने की सलाह देते हैं. लेकिन क्‍या आप जानते है कि किस टाइप के एलोवेरा का इस्तेमाल आपको स्किन केयर में करना चाहिए. आइए जानते हैं वो कौन से एलोवेरा के पौधे हैं जिसे हेल्थ और ब्यूटी में शामिल करना चाहिए.

रेड एलोवेरा

रेड एलोवेरा बेहद ही खूबसूरत पौधा है. इसको धूप में रखने पर इसका लाल रंग खिलकर नजर आता है. इसके पत्तों में कांटे होते हैं, लेकिन इसकी खूबसूरती के कारण रेड एलोवेरा को हर कोई अपने घर में लगवाना चाहता है. मुख्य रूप से ये पौधा साउथ अफ्रीका का है, जिस वजह से इसमें ज्यादा पानी देने की आवश्‍यकता नहीं होती है.

छोटी पत्तियों वाला एलोवेरा

टिंटेड कलर की पत्तियां होने के चलते ये बेहद खूबसूरत दिखते हैं. कांटो से भरपूर इस एलोवेरा का इस्‍तेमाल स्किन केयर में किया जाता है. छोटी टिंटेड पत्तियों के साथ इसमें लाल पीले रंग के खूबसूरत फूल भी खिलते हैं.

स्पाइरल एलोवेरा

मार्केट में कई तरह के एलोवेरा मिलते हैं लेकिन स्‍पाइरल एलोवेरा लगभग सबसे खूबसूरत वैरायटी में से एक माना जाता है. इसका आकार गोल होता है और इसमें रेड और ऑरेंज कलर के फूल निकलते हैं. घर की गार्डन के लिए ये पौधा बेस्ट है.

कार्माइन एलोवेरा

अगर आप सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पौधा तलाश रहे हैं तो कार्माइन एलोवेरा बेस्ट ऑप्‍शन है. ये ऐसा हाइब्रिड पौधा है जो बिना पानी के भी रह सकता है.

ये भी पढ़ें :- Holi Vastu: होली के अवसर पर घर लाएं ये शुभ चीजें, खुलेंगे अपार धन प्राप्ति के मार्ग

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version