Unique News: यूपी के इस शहर में पैदा हुआ 4 पैर और 3 हाथ वाला बच्चा, डॉक्टर भी हैरान

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Unique News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. बता दें कि यहां 4 पैर और 3 हाथ वाले बच्चे ने जन्म लिया है. जिसे लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर इस अनोखे नवजात के शारीरिक बनावट को देखकर हैरान हैं. हैरानी की बाद यह है कि कॉम्प्लिकेशंस से जन्म लेने के बाद भी मासूम एकदम स्वस्थ है.

जानिए मामला
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों मुजफ्फरनगर के रहने वाले इरफान ने अपने नवजात बच्चे को इलाज के लिए मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था. नवजात के दो पैर एक्स्ट्रा हैं और एक छोटा सा हाथ भी एक्स्ट्रा है. इरफान के मुताबिक, जब से बच्चे ने जन्म लिया है वह ठीक है. रिस्पॉन्ड भी कर रहा है. डॉक्टर फिलहाल उसकी जांच में जुटे हैं.

जानिए क्या बोले डॉक्टर
बता दें कि चार पैर और तीन हाथ वाले इस नवजात को देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं. डॉक्टर का कहना है कि बच्चे की पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है. टेस्ट भी किए जा रहे हैं. वहीं, इस मामले में मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर अखिलेश मोहन ने बताया कि बच्चे के इस शारीरिक बनावट के कारणों का पता लगाया जा रहा है. हमारी टीम जुटी हुई है. यह कोई चमत्कार नहीं है. डिसऑर्डर की वजह से ऐसा हो जाता है. पूरी जांच के बाद ही आगे का इलाज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price: दीपावली से पहले सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

आपको बता दें कि नवजात ने मुजफ्फरनगर में जन्म लिया है. बच्चे का इलाज करने से बड़े-बड़े अस्पताल ने हाथ खड़े कर दिए थे, जिसके बाद यूपी के मेरठ जिले में स्थित लाला लाजपत राय मेडिकल अस्पताल में नवजात बच्चे का इलाज किया जा रहा है. बच्चे को मेडिकल कॉलेज की नर्सरी में सुरक्षित रखा गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम द्वारा अच्छे से देख रेख की जा रही है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This