Famous Beaches: विदेश में नहीं भारत में ही हैं ऐसे अनोखे और अतरंगी Beach, देख खुद की आंखों पर नहीं होगा यकीन

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Famous Beaches in India: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप (Lakshadweep) के दौरे पर गए थे. इस दौरान पीएम मोदी ने वहां के सुंदरता की तारीफ की थी. साथ ही उन्‍होंने वहां के दौरे की अपनी तस्‍वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की थी. जिसे लोगों के द्वारा काफी पसंद भी कि‍या गया.

ऐसे में यदि आप भी कही घूमने का प्‍लान बना रहे है, तो आपके लिए लक्षद्वीप एक परफेक्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है. यहां के कुछ अतरंगी और अनोखे Beaches आपको हैरान कर देंगे. उन Beaches को देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. तो बिना देर किए चलिए जानते है उन बिचों के बारे में…

बंगराम बीच (Bangram Beach)

बंगाराम लक्षद्वीप का एक छोटा सा द्वीप है, जो अगत्ती और कावारत्ती के नजदीक स्थित है. थिन्नकारा तथा पराली के  दो छोटे द्वीप भी उसी लैगून से घिरे बंगाराम के पास पड़ते हैं. वहीं रात के समय में इस जगह मूंगा रेत पर फॉस्फोरसेंट प्लैंकटन धुलकर समुद्र तट के किनारों को नीला कर देता है, जो देखने में कुछ जादुई सा प्रतीत होता है. हर साल भारी संख्या में भारतीय लक्षद्वीप के इस बीच का लुत्‍फ उठाने यहां आते हैं.

अगत्ती (Agatti)

भारत के इस बीच को टॉपलेस बीच (Topless Beach) के नाम से भी जाना जाता है. यह बीच सफेद रेत और नीले समुद्र से घिरा हुआ है, जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है. खूबसूरत नजरों वाले इस बीच का एक हिस्सा ऐसा भी है, जहां लोग बिना कपड़ों घूम सकते हैं. यहां कोई रोक-टोक नहीं की जाती, मगर इस बीच पर हर किसी को जाने की अनुमति भी नहीं है.

चित्रकोंडा बांध (Chitrakonda Dam)

दरअसल, बालिमेला में पावर जनरेशन के लिए चित्रकोंडा सिल नदी पर एक बांध बनाया गया है, जिसे चित्रकोंडा बांध कहा जाता है. यह चित्रकोंड मार्केट से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर और मलकानगिरी शहर से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. ये बीच अपनी नेचुरल ब्यूटी के कारण ही काफी प्रसिद्ध है. चित्रकोंडा बांध मलकानगिरी जिले में एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया है.  वहीं, सर्दियों के मौसम में वीकेंड के लिए पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्‍या में लोग यहां आते है.

पालोलेम (Palolem)

पालोलेम यकीनन गोवा का सबसे सुरम्य समुद्र तट है. दरअसल, यह 1 मील लंबा, अर्ध-गोलाकार समुद्र तट है, जो नारियल के ताड़ के घने जंगल से घिरा हुआ है. समुद्र तट प्रत्‍येक वर्ष लोकप्रियता में बढ़ रहा है और दक्षिण गोवा में सबसे जीवंत समुद्र तट है. यहां हर साल भारी संख्‍या में लोग पिकनीक मनाने के लिए आते है.

पुडुचेरी बीच (Puducherry Beach)

 पुडुचेरी बीच अपनी व्यापक फ्रांसीसी विरासत के साथ, पूर्वी भारत में तमिलनाडु के तट पर एक केंद्र शासित प्रदेश है. जो संस्कृति प्रेमियों के लिए आदर्श है. शहर में ऐतिहासिक फ्रेंच क्वार्टर एक आकर्षण का केंद्र है,  वहीं पास के ऑरोविले और पैराडाइज बीच तैराकी के लिए महान हैं.

इसे भी पढ़े:- Digital marketing: नौकरी ढूंढ़ते समय ना करें ये गलतियां, अपनाएं ये स्किल्स, कुछ ही हफ्तों में मिलेगा लाखों का पैकेज

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This