Reporter
The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपको ऐसी कोई प्रॉब्लम न हो, तो आपको अपने सेहत का ध्यान रखना चाहिए. हंसना सेहत के लिए बहुत जरूरी है. हंसी मजाक और सकारात्मक माहौल में जीवन का हर पल काफी खुशनुमा होता है. अगर आप हमेशा हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियों को आसानी से सॉल्व कर सकते है. हंसने से मन काफी शांत रहता है इसलिए आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. तो चलिए बिना देर किए हंसने और हंसाने का सिलसिला शुरू करते है.
रिंकू और टिंकू आपस में बात कर रहे थे, रिंकू – टिंकू, तुझे पता है पत्नी किसे कहते हैं ? टिंकू – नहीं भाई, तू बता दे, रिंकू – देख, पत्नी उस शक्ति का नाम है, जो बस घूर के देख ले, तो लौकी की सब्जी में शाही पनीर का स्वाद आने लगता है.
मास्टर जी- भैंस पूंछ क्यों हिलाती है? छात्रा का जवाब- क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती कि भैंस को हिला सके.
वाईफ टीवी पर मैच देख रही थी, तभी हसबेंड स्मार्ट बनके आया और बोला, “डार्लिंग मैं कैसा लग रहा हूं?” तभी वाईफ जोर से चिल्लाई, छक्का…!
एक लड़के को लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे…! लड़के का पापा- बेटा लड़की वाले आ रहे हैं, उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना… लड़की वालों के आते ही बेटा बोला- पापा जरा चाबी देना, वो ट्रेन धूप में खड़ी है, अंदर कर देता हूं…! बेटे की बात सुन पापा बेहोश…
रुपेश ने अपने पापा से बोला- पापा मुझे एक लड़की पसंद है, मैं उससे शादी करना चाहता हूं. पापा- क्या वो भी तुझे पसन्द करती है? रुपेश- हां जी हां.. पापा- जिस लड़की की पसन्द ऐसी हो मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता.
आदित्य अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया, लड़की का पापा- मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ बिताए. आदित्य- बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं. दे जूते.. दे चप्पल !
एक हैदराबादी परिवार में बेटा स्कूल से रोता हुआ घर आया। मां ने पूछा- काईकू रोरा ? मोटू बोला- टीचर मारी मेरेकू मां- काईकू मारी चुडैल तेरेकू ? मोटू- मैं मुर्गी बोला उसकू. मां- अरे काईकू ऐसा बोला रे ? मोटू- काईकू बोले तो ? हर पेपर में आंडा देरी मेरेकू.
रत्न शास्त्र के अनुसार खंडित या टूटा हुआ रत्न धारण करना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव, स्वास्थ्य समस्याएं और कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं. जानिए रत्न टूटने पर क्या करना चाहिए.