फॉर्च्यूनर और ऑडी से भी महंगी है ये ‘ब्यूटीफुल’ भैंस, रोज खाती है 40 किलो गाजर; जानिए कितनी देती है दूध

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indias Most Expensive Buffalo: भारत एक कृषि प्रधान देश है. यहां की अर्थव्यवस्था में कृषि की अहम भूमिका है. इसमें पशुपालन का विशेष योगदान है. पशुओं का इस्तेमाल खेती के अलावा अन्य कई जगहों पर भी करके आय अर्जित किया जाता है. पशुओं के नस्ल के अनुसार उसकी कीमत तय होती है. ऐसे में आज हम आपको भारत के एक ऐसे भैंस के बारे में बता रहे हैं, जिसके कीमत में आप फॉच्यूनर और ऑडी जैसे लग्जरी कार खरीद सकते हैं.

दरअसल, हरियाणा के किसान अब अच्छी नसल की महंगी भैंस भी पाल रहे हैं. जो लग्जरी गाड़ी फॉर्च्यूनर और ऑडी से भी कहीं ज्यादा महंगी हैं. ऐसे ही नस्ल की एक भैंस पाले हैं हरियाण के जूई गांव निवासी संजय ने, उन्होंने एक भैंस को बच्चों की तरह पाला है. 3 साल की भैंस का नाम धर्मा दिया गया है. यह भैंस 15 लीटर दूध देती है. इस भैंस की कीमत और खुराक जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

ये भी पढ़ेंः ये है भैंसों की रानी! इसकी कीमत में खरीद सकते हैं 2 BHK फ्लैट

जानिए कीमत
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक धर्मा भैंस की बोली 46 लाख रुपये तक लग चुकी है. हालांकि, भैंस मालिक संजय इस भैंस को 61 लाख से कम कीमत पर नहीं बेचेंगे. भैंस के मालिक संजय इस भैंस को बचपन से ही हरा और पौष्टिक चारा खिलाए हैं. इतना ही नहीं सर्दियों में इस भैंस को प्रति दिन 40 किलो गाजर खिलाते हैं. इस भैंस के देखभाल में संजय का पूरा दिन चला जाता है.

पशु चिकित्सक डॉ रितिक के अनुसार भैंस धर्मा सुंदरता को लेकर भैंसों की रानी है. धर्मा पंजाब और यूपी में सुंदरता की कई खिताब जीत चुकी है. ये भैंस कम बल्कि हाथी का जैसी ज्यादा दिखती है. धर्मा सुंदरता और नस्ल को लेकर हरियाणा की सबसे बेहतर भैंस हो सकती है.

ये भी पढ़ेंः Unique Wedding: यहां शादी से पहले दुल्हन और घर वाले दूल्हे को जमकर पिलाते हैं शराब, जानिए क्या है परंपरा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version