Killing Song: दुनिया का एक ऐसा Song जिसे गाते ही हो जाती है मौत! जानिए इस किलर सॉन्ग का रहस्य

Killing Song: अक्सर हम कुछ ऐसी विचित्र कहानियों के बारें में सुनते हैं, जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. हम सबको गाना गाना पसंद होता है और हमेशा अपना पसंदीदा गाना गुनगुनाते हैं या सुनते हैं, लेकिन क्या हो जब आपको पता चले कि जो गाना आप गा रहे हैं वो आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है. दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहें हैं, क्योंकि एक ऐसा भी गाना है जिसको गुनगुनाने के बाद लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं. आइए हम आपको पूरी कहानी बताते हैं.

ये भी पढ़ें- अजब-गजब परंपरा! यहां शादी के बाद दूल्हे की हुई विदाई, रोता रहा लड़का; हंसती रही दुल्हन

क्या है दावा?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह सॉन्ग दक्षिण पूर्वी एशियाई देश, फिलीपींस का है. दुनिया के सबसे खतरनाक गाने को अमेरिका के सिंगर फ्रैंक सिनात्रा (Frank Sinatra) ने गाया है. इस गाने का नाम ‘माय वे’ (My Way Song), है और इसे ‘किलिंग सॉन्ग’ के नाम से जाना जाता है. आपको इस पर यकीन कर पाना मुश्किल होगा, लेकिन हकीकत यही बयां करती है. इस खतरनाक गाने को लेकर ऐसा दावा किया गया है कि जो भी आर्टिस्ट इसे लाइव कॉन्सर्ट के दौरान गाता है, उसकी मौत हो जाती है. अब तक इस सॉन्ग की वजह से 12 लोग मौत का शिकार हो चुके हैं.

क्यों होती मौत?
एक पॉडकास्टर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि, 90 के दशक का यह गाना आम लोगों को हिंसा के लिए उकसाता है. इस गाने को जिस बार में गाया जाता था, वहां ज्यादातर लोग हथियार लेकर आते थे. इस गाने के बोल उन्हें उत्तेजित कर देते थे और कई बार शराब के नशे में वह सामने वाले की भी जान ले लेते थे. इस सॉन्ग की लाइन में हिंसा है, जो लोगों को हत्या करने के लिए उकसा देती है.

प्रतिबंधित नहीं हुआ है गाना
इस गाने को गाने के बाद आब तक 12 लोग अपनी जान गवां चुके हैं, लेकिन फिर भी फिलिपींस में इस गाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. इस जानलेवा गाने को लोग गुनगनाने से पहले भी खौफ खाते हैं. फिलिपींस में कुछ ‘कराओके’ बार हैं, जहां इस गाने को बैन किया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version