Bhooto Wala Mandir: भगवान शिव का वह मंदिर जिसे भूतों ने बनाया था, जानिए रहस्य

Must Read

Bhooto wala Mandir: सावन के पवित्र माह में सभी प्राचीन प्रसिद्ध शिवालयों में शिव भक्तों की कतार के साथ हर हर महादेव, बोल बम के नारे के साथ जयघोष दिखाई दे रहे हैं. हर प्राचीन मंदिर का अपना अलग महत्व और रोचक इतिहास है. ऐसे में आज हम आपको भगवान शिव के ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं, जिसके निर्माण के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इस मंदिर का निर्माण किसी राजा महाराजा या इंसान ने नहीं, बल्कि भूतों ने कराया है. आइए जानते हैं इस मंदिर के रहस्य के बारे में…

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्थित ककनमठ मंदिर की. जिसके बारे में लोगों का मानना है कि इस मंदिर का निर्माण एक ही रात में भूतों ने किया था. मंदिर निर्माण पूरा होने वाला ही था कि तभी सूर्योदय हो गया था और भूतों को मंदिर का शिखर बनाए बिना, अधूरा ही छोड़कर भागना पड़ा. मुरैना के ककनमठ मंदिर को ‘भूतों वाला’ भी कहा जाता है.

जानिए रहस्य
मुरैना स्थित ककनमठ मंदिर का निर्माण आधा-अधूरा है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि यह मंदिर अभी भरभरा कर गिर जाएगा. स्थानीय लोगों की मानें तो इस मंदिर पर भगवान शिव की इतनी विशेष कृपा है कि यह पिछले हजारों साल से जस का तस है. बताया जाता है कि कई आंधी, तूफान और भूकंप आने के बाद भी यह मंदिर अपने स्थान पर खड़ा है. मंदिर में चमत्कार की सबसे बड़ी वजह यह है कि इसके निर्माण में एक के ऊपर एक बिना किसी चूना और सीमेंट के पत्थर रखे हुए हैं. फिर भी यह आज तक टस से मस नहीं हुए हैं.

आपको बता दें कि आप इस मंदिर को देखेंगे तो आपको अधूरा लगेगा. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इससे जुड़े सटीक प्रमाण नहीं हैं.

ये भी पढ़ेंः LUCKY PLANT: सावन में लगाएं ये चमत्कारी पौधा, झमाझम होगी पैसों की बारिश

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और स्थानीय किवदंतियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This