छलका Jyoti Maurya के Boyfriend का दर्द, कहा- मैं कहां आकर फंस गया…

Must Read

SDM Jyoti Maurya Boyfriend: एसडीएम ज्योति मौर्य वाले मामले में अब एक और नया नाम जुड़ गया है, ज्योति के कथिथ बॉयफ्रेंड का. दरअसल, मनीष ( ज्योति का बॉयफ्रेंड) का कहना है कि ‘मेरा और ज्योति का कुर्सी पर बैठना भी गुनाह हो गया है, पता नहीं मैं कहां आकर फंस गया हू्ं’ जानकारी दें कि मनीष महोबा जिले के होमगार्ड कमांडेंट हैं.

आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी एसडीएम ज्योति मौर्य के साथ मनीष दुबे का नाम जोड़ा है. आलोक का कहना है कि एसडीएम बनते ही ज्योति ने उन्हें छोड़ दिया और मनीष दुबे के साथ रिलेशन में आ गईं. मनीष का नाम ज्योति के के पति आलोक मौर्य ने लाया है. वहीं एसडीएम वाली कहानी अभी और कितने दिनों तक चलेगी कुछ कहा नहीं जा सकता है.

ये भी पढ़ेंः SAWAN 2023: यहां है विश्व का सबसे बड़ा स्वयंभू शिवलिंग, हर साल बढ़ता है आकार

रोज हो रहे नए खुलासे

दरअसल, ज्योति और आलोक की कहानी में प्रतिदिन कुछ नया हो रहा है. हाल ही में एसडीएम ज्‍योति के पिता पारसनाथ ने शादी के जिस कार्ड को सही बताया था जिसके बाद पति आलोक ने अब उस पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं आलोक का कहना है कि ऐसा कार्ड तो कोई भी छपवा सकता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कार्ड को उन्होंन गलत बताया है.

जो कार्ड वायरल हो रहा है उसमे आलोक के नाम के आगे ग्रामविकास अधिकारी बताया गया है तो वही ज्योति के नाम के आगे अध्यापिका लिखा हुआ है. इस बात पर अपनी बातों को रखते हुए आलोक ने कहा कि ये कैसे संभव है कि वो अध्यापिका बन जाए जबकि वो केवल बीए पास थी.

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This