AC से आ रही थी अजीब आवाज, ढक्कन खोला तो अंदर दिखा कुछ ऐसा, देखकर उड़ गए होश!

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Snake Viral Video: बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन इसी के साथ घरों में सांप और दूसरे जीव-जंतुओं के घुसने का खतरा भी बढ़ जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप घर के AC के अंदर छिपा हुआ दिखाई देता है. AC से लगातार अजीब आवाजें आने के बाद जब परिवार ने उसकी जांच की, तो अंदर से दो चमकती आंखें नजर आईं. इसके बाद AC का ढक्कन खोला गया तो अंदर सांप देखकर घरवालों के होश उड़ गए.

AC के अंदर छिपा था सांप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि AC के अंदर से कुछ असामान्य आवाजें सुनाई दे रही थीं. शुरुआत में परिवार को समझ नहीं आया कि आखिर आवाज कहां से आ रही है. जब AC को ध्यान से देखा गया, तो उसके अंदर दो चमकती हुई आंखें दिखाई दीं. ढक्कन खोलने पर अंदर सांप मौजूद था. सांप को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत एक अनुभवी व्यक्ति को मदद के लिए बुलाया गया. इसके बाद चिमटे की मदद से सांप को सावधानीपूर्वक AC से बाहर निकाला गया. राहत की बात यह रही कि रेस्क्यू के दौरान सांप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया.

 

बारिश में घरों की ओर क्यों आते हैं सांप?

मानसून के दौरान सांपों के प्राकृतिक ठिकानों और जमीन के अंदर बने बिलों में पानी भर सकता है. ऐसे में वे पानी से बचने के लिए सूखी, अंधेरी और सुरक्षित जगहों की तलाश में बाहर निकलते हैं. इसी वजह से कई बार वे घरों के अंदर भी पहुंच जाते हैं. घर के कोने, बाथरूम, जूते रखने की जगह और अन्य अंधेरी जगहें सांपों को छिपने के लिए सुरक्षित लग सकती हैं. कई मामलों में AC भी उनके लिए ऐसा ही ठिकाना बन सकता है.

AC की पाइपलाइन से भी घर में पहुंच सकते हैं सांप

स्प्लिट AC की पाइपलाइन के आसपास मौजूद छोटे छेद या दीवार में बनी खाली जगहों से सांप घर के अंदर प्रवेश कर सकते हैं. इसके अलावा AC के आसपास मौजूद कीड़े-मकौड़े और छिपकलियां भी सांपों को उस जगह की ओर आकर्षित कर सकती हैं. यही वजह है कि बारिश के मौसम में AC और उसके आसपास की जगह को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. खासकर अगर वहां से कोई असामान्य आवाज सुनाई दे रही हो.

लंबे समय से बंद AC को लेकर भी रहें सावधान

विशेषज्ञों के मुताबिक, लंबे समय से बंद पड़े AC के अंदर सांप या दूसरे जीव छिप सकते हैं. इसलिए बारिश के मौसम में अगर AC काफी समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो उसे सीधे चालू करने के बजाय पहले उसकी जांच और सर्विस कराना बेहतर है. अगर AC से अचानक अजीब आवाज आए या उसके आसपास किसी जीव की मौजूदगी का संदेह हो, तो खुद से उसका ढक्कन खोलने या अंदर हाथ डालने से बचना चाहिए.

घर को सांपों से सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

मानसून शुरू होने से पहले AC की सर्विस जरूर करवाएं. AC की पाइप और वायरिंग के आसपास दीवार में मौजूद खाली जगहों को अच्छी तरह सील करें. घर के आसपास झाड़ियां, कचरा और पानी जमा न होने दें. जूते पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लें. बाथरूम, किचन और घर के दूसरे अंधेरे कोनों पर भी नजर रखें. अगर AC के अंदर सांप दिखाई दे या किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो उसे खुद पकड़ने या मारने की कोशिश बिल्कुल न करें. कुछ सांप जहरीले हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर या स्थानीय विशेषज्ञ की मदद लेना ही सबसे सुरक्षित तरीका है.

यह भी पढ़े: Israel: इजराइल में भारतीय नागरिक की मौत, एक संदिग्ध अरेस्ट, क्या कहा दूतावास ने?

Latest News

बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी, 35 साल बाद सांसद डाल रहें वोट, मिर्जा फखरुल की जीत तय

Dhaka: बांग्लादेश में गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए जातीय संसद भवन में मतदान हो रहा है. खास बात...

More Articles Like This

Exit mobile version