बिल्लियों से फैल रहा जानलेवा फंगल इंफेक्शन, सामने आया चौंकाने वाला मामला

Must Read

Sporothrix Brasiliensis Spread In Humans : उरुग्वे में सामने आया एक नया मामला एक बड़े खतरे का संकेत बन चुका है. बताया जा रहा है कि स्पोरोथ्रिक्स ब्रासिलिएन्सिस नाम नाम का यह फंगस, जो स्किन इंफेक्शन का कारण बनता है, अब साउथ अमेरिका में तेजी से फैलता हुआ दिख रहा है. रिपोर्ट का कहना है कि यह सिर्फ एक केस नहीं बल्कि एक ऐसे इंफेक्शन की शुरुआत है जिसे कंट्रोल करना आसान नहीं होगा.

रिपोर्ट के अनुसार,  फिलहाल चिंता की बात यह है कि इसका मुख्य सोर्स बिल्लियां बन रही हैं. इस दौरान रिसर्च में बताया गया कि उरुग्वे के कई इलाकों में इंसानों और जानवरों में यह संक्रमण बिल्लियों के जरिए फैला. बता दें कि कई इंफेक्टेड बिल्लियों का आपस में कोई कनेक्शन नहीं था, इससे यह स्‍पष्‍ट होता है कि यह फंगस अब लोकल स्तर पर फैल चुका है.

इस मामले को लेकर साइंटिस्ट का कहना है कि स्पोरोथ्रिक्स ब्रासिलिएन्सिस नाम एक इमर्जिंग फंगल थ्रेट है, जो कि पहले ब्राजील तक सीमित था लेकिन अब दूसरे देशों में भी तेजी से फैल रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण बिल्लियों के जरिए होने वाला ट्रासमिशन है.

बिल्लियों के शरीर पर बने घाव फंगस का मुख्य केंद्र

जानकारी के मुताबिक, इंफेक्टेड बिल्लियों के शरीर पर बने घाव इस फंगस का मुख्य केंद्र होते हैं. विशेष रूप से उनके चेहरे, नाक और पंजों के आसपास फंगस की मात्रा ज्यादा होती है. जब ये बिल्लियां किसी इंसान को खरोंचती या काटती हैं, तो फंगस सीधे त्वचा में प्रवेश कर जाता है और इंफेक्शन शुरू हो जाता है. इससे संक्रमण एक जगह से दूसरी जगह फैलता रहता है और लोगों को इसकी भनक भी नहीं लगती. यह फंगस अपने रूप को भी बदल सकता है. बाहर यह धागे जैसा होता है, लेकिन शरीर के अंदर जाकर यह यीस्ट जैसे रूप में बदल जाता है.

बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक

ऐसे में लक्षणों की बात करें तो यह इंफेक्शन आमतौर पर एक छोटे लाल दाने से शुरू होता है, जो कि बाद में घाव में बदल जाता है. कई बार ऐसे दाने एक लाइन में फैलते जाते हैं. वहीं बिल्लियों में यह घाव जल्दी ठीक नहीं होते और बाल झड़ने लगते हैं. डॉक्टर इस संक्रमण की पुष्टि लैब टेस्ट के जरिए करते हैं, लेकिन कई बार इसे सामान्य बैक्टीरियल इंफेक्शन समझ लिया जाता है, जिससे इलाज में देरी हो जाती है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए यह ज्यादा खतरनाक हो सकती है.

इसे भी पढ़ें :- Banda Accident: टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले, चौथे की हालत गंभीर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This