Uber Air Taxi : सड़क पर गाड़ी की सवारी करने वाले हर रोज ट्रैफिक जाम से दो-चार होते हैं. समय से निकलो फिर भी कई बार भीड़भाड़ वाली सड़कों में फंसकर लोग अकसर लेट हो ही जाते हैं. ऐसे में इन्हीं समस्याओं को दूर करने का और ट्रैवल एक्सपीरियंस को बढ़िया बनाने का बीड़ा Uber ने उठाया है.
बता दें कि आने वाले समय में सबसे बड़े क्विक कॉमर्स ट्रैवल प्लेटफॉर्म में से एक Uber जो सबसे बड़े क्विक कॉमर्स ट्रैवल प्लेटफॉर्म में से एक है, जो कि आज के समय में सिर्फ़ ज़मीन पर चलने वाली मोबिलिटी तक ही सीमित नहीं रहेगा.
कस्टमर्स को देगी बेहतर सुविधाएं
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्विक कॉमर्स और ट्रैवल मार्केट में अपने पैर पसारने की कोशिश में Uber जल्द ही खास Uber Air Taxi लॉन्च करेगा. इसके साथ ही कंपनी अपने ऐप में कस्टमर्स को Joby Aviation का इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट बुक करने का ऑप्शन देगी. इतना ही नही बल्कि Uber अपने कस्टमर्स को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए Joby Aviation के साथ पार्टनरशिप करेगा.
दुबई दुनिया का पहला शहर जहां मिलेगी एयरक्राफ्ट राइड
जानकारी के मुताबिक, Uber-Joby पार्टनरशिप के तहत 2026 के आखिर में आपको इसके पहले इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट की सवारी करने का मौका मिलेगा. बताया जा रहा है कि इसे और भी कई शहरो में भी शुरू किए जाने का प्लान है. लेकिन दुबई दुनिया का पहला शहर होगा, जहां सबसे पहले कस्टमर्स को Uber-Joby एयरक्राफ्ट राइड बुक की सुविधा मिलेगी और इसके बाद मिडिल ईस्ट से अपना दायरा बढ़ाते हुए इसे न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, यूनाइटेड किंगडम और जापान में भी शुरू किया जाएगा.
लोकल अथॉरिटीज से अप्रूवल की जरूरत
रिपोर्ट के मुताबिक, एयर टैक्सी की बुकिंग उतनी ही नॉर्मल होगी, जितनी कि नॉर्मल राइड बुकिंग होती है. बता दें कि ऐप खोलने के बाद आपको एयर टैक्सी बुक करने का ऑप्शन मिलेगा. इसके साथ ही इस पर डेस्टिनेशन डालने के बाद आपके लिए हवाई सफर संभव हो सकेगा. हालांकि, इसके लिए लोकल अथॉरिटीज से अप्रूवल की जरूरत पड़ेगी.
एयरक्राफ्ट सर्टिफिकेशन लेने का प्रॉसेस
बता दें कि ब्रिटेन में Uber एयर टैक्सी को फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की अप्रूवल की जरूरत होगी. बताया जा रहा है कि इसके लिए Joby के एयरक्राफ्ट सर्टिफिकेशन लेने का प्रॉसेस फाइनल स्टेज में हैं. अपने US कस्टमर बेस को एयर-ट्रैवल की सुविधा देने के लिए Uber पहले ही अपने फ्लीट में 50,000 मील से ज्यादा फ्लाइट टेस्ट कर चुका है.
इस प्रकार होगी बुकिंग
स्टेप 1: अगर कोई राइडर इलेक्ट्रिक एयर-ट्रैवल सुविधा का मजा लेना चाहता है, तो उसे सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर एप्लिकेशन खोलना होगा.
स्टेप 2: एप्लिकेशन में राइडर को कुछ शहरों में Joby एयरक्राफ्ट चुनने का ऑप्शन मिलेगा.
स्टेप 3: Uber Air टैक्सी का ऑप्शन चुनने के बाद आपको अपना डेस्टिनेशन टाइप कर बुकिंग कन्फर्म करना होगा.
फ्यूचरिस्टिक कदम
ऐसे में Uber ने एक बयान में कहा कि “एक टैप से ऐप आसानी से कनेक्ट हो जाएगा और सफर के हर हिस्से को बुक किया जा सकेगा– जिसमें Uber Black पिकअप और ड्रॉप-ऑफ भी शामिल है.” जानकारों ने इसे एक फ्यूचरिस्टिक कदम बताया. Uber-Joby डिजाइन पर बेस्ड यह एक इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) एयरक्राफ्ट जैसा होगा. इसकी स्पीड लिमिट करीब 200 मील प्रति घंटा (321 किमी/घंटा) होगी. इसके साथ ही केबिन में आरामदायक सीटें दी गई हैं. यह एयरक्राफ्ट एक बार में चार पैसेंजर ले जा सकेगा.
इसे भी पढ़ें :- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आज, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं