सीमा के बाद मिली एक और पाकिस्तानी दुल्हनिया, इस लड़के से रचाई शादी; जानिए कब आएगी भारत

Must Read

Indian Boy Wedding With Pakistani Girl: भारत के सचिन और पाकिस्तान के सीमा हैदर का प्यार किसी से छिपा नहीं है. यह मामला अभी सुर्खियों में बना हुआ है, कि ताजा मामला राजस्थान के जोधपुर से आया है. जहां के रहने वाले ठेकेदार मोहम्मद अफजल के छोटे बेटे अरबाज ने पाकिस्तानी युवती अमीना से शादी की है. यह शादी भी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है.

दरअसल, पाकिस्तान के कराची की एक लड़की और भारत में राजस्थान के लड़के ने ऑनलाइन शादी की और निकाह की सभी रस्में वर्चुअल तरीके से निभाई. यह शादी एक काजी द्वारा संपन्न कराई गई. निकाह के दौरान कराची में मौजूद दुल्हन ने ऑनलाइन शादी को बोला- “कबूल है”.

ऑनलाइन संपन्न हुई शादी
गौरतलब है कि बीते बुधवार को राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले मोहम्मद अफजल के छोटे बेटे अरबाज ने पाकिस्तानी युवती अमीना से निकाह की है. यह शादी कराची में होने वाली थी. लेकिन वीजा नहीं मिल पाया, जिसके चलते निकाह ऑनलाइन किया गया. शादी के इस कार्यक्रम में अरबाज और अमीना के परिवार वालों ने निकाह की सारी रस्में ऑनलाइन निभाईं.

जानिए क्या बोले लड़के पिता
आपको बता दें कि शादी के दौरान दोनों परिवार वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ा हुआ था. दूल्हे के पिता मोहम्मद अफजल ने बताया कि दुल्हन पाकिस्तान से जोधपुर आएगी. उन्होंने कहा, “वहां की लड़कियां और उनके परिवार भी जोधपुर में शादी करना चाहते हैं. वहां हमारे रिश्तेदार भी हैं. अब हम वीजा की तैयारी करेंगे. हमारे जैसे सामान्य परिवारों के लिए ऑनलाइन शादी करना सुविधाजनक है, क्योंकि इसमें खर्च भी कम होता है. अगर हम निकाहनामे (विवाह प्रमाण पत्र) के साथ वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो यह आसानी से मिल जाएगा.

ये भी पढ़ेंः डिस्पोजेबल कप कर सकते हैं सेहत को प्रभावित, केमिकल और माइक्रोप्लास्टिक का होता है इस्तेमाल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This