अजीबोगरीब परंपरा! मेयर ने मगरमच्छ को बनाया दुल्हन, ऐसे रचाई शादी;देखिए वीडियो

Mayor Marry Crocodile Video: देश दुनिया में आए दिन कोई न कोई अजब-गजब कारनामें होते रहते हैं. इन दिनों दक्षिणी मेक्सिको के एक छोटे शहर के मेयर ने ऐसा काम किया है कि पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि हजारों लोगों की मौजूदगी में मेयर ने मादा मगरमच्छ से शादी रचा ली. मेयर ने एलिसिया एड्रियाना नामक एक मगरमच्‍छ को अपनी पत्‍नी के रूप में स्‍वीकार किया. देखिए वीडियो…

जानिए क्या है मान्यता
इस तरह की शादी होना यहां पर आम बात है. लोग मानते हैं कि ऐसा करने से भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देंगे. शादी के बाद, मेयर अपनी दुल्हन के साथ पारंपरिक संगीत की धुन पर नृत्य करते हैं. विवाह समारोह से पहले मगरमच्छ को घर लाकर उसे विवाह पूर्व किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए जीव का मुंह बंद कर दिया जाता है. बाद में, उसे सफेद दुल्हन की पोशाक पहनाई जाती है और विवाह के मंडप में ले जाया जाता है.

Latest News

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने वाले सुनील लोधी की अंधेरी दुनिया में रोशनी की जगी उम्मीद, अब उनकी आंखों का होगा इलाज

New Delhi: ‘हनुमान अंश’ में अपने भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ से पहचान बनाने वाले बुंदेली लोक गायक...

More Articles Like This

Exit mobile version