Ajab Gajab: शेर, बाघ या तेंदुआ, किस जंगली बिल्ली की दहाड़ है सबसे ज्यादा खतरनाक? जानिए

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ajab Gajab: बात जब जंगली बिल्लियों की होती है, तो लोगों के जहन में बाघ, शेर, चीता, तेंदुआ जैसे कई जीवों का ख्याल आता है. ये सारे जीव बिल्ली की प्रजाति के हैं. ये सभी जंगल के सबसे खूंखार शिकारियों में से एक हैं. आपने फिल्मों या फिर किसी ज़ू में इनकी आवाज सुनी होगी और जानते होंगे कि ये जब दहाड़ते हैं, तो बाकी के जीव कांप जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि बाघ, शेर या तेंदुए में सबसे ज्यादा खतरनाक दहाड़ किसकी है? इन जीवों में एक ऐसी बिल्ली भी है, जिसकी आवाज सुनकर आप कहेंगे कि ये जंगली बिल्लियों के नाम पर धब्बा है!

बता दें कि ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें शेर, बाघ और तेंदुए की दहाड़ने की आवाज सुनाई गई है. आमतौर पर लोगों को लगता है कि शेर को जंगल का राजा कहते हैं, इस वजह से उसकी दहाड़ सबसे ज्यादा खूंखार होगी. वैसे तो ये बात सही भी है, लेकिन इस वीडियो को आप देखेंगे तो इसमे शेर से ज्यादा तेज बाघ के दहाड़े की आवाज सुनाई दे रही है.

किस जंगली बिल्ली की आवाज है सबसे तेज?
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वायरल वीडियो में सबसे पहले एक तेंदुए की दहाड़ सुनाई गई है, जो काफी भारी है, हालांकि, वो तेज नहीं दहाड़ रहा है. दूसरी दहाड़ शेर की है. शेर काफी तेजी से दहाड़ता है, जो खाफी खौफनाक लग रहा है. वहीं एक शेर चट्टान पर खड़ा होकर चीख रहा है. लेकिन जब बाघ दहाड़ता है, तो बाकी सारे जीवों की तुलना में उसकी आवाज खतरनाक लगती है. पर सबसे अंत में आता है प्यूमा. ये प्यूमा किसी पालतू बिल्ली की तरह दहाड़ रहा है. उसकी दहाड़, बाकी के जीवों की तुलना में काफी पतली और धीमी है.

वीडियो हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया एक्‍स पर शेयर किए गए इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक शख्स ने कहा, इस वीडियो में शेर की जो दहाड़ सुनाई गई है, वो दहाड़ नहीं, बस आवाज है, असली आवाज ये है…इसके साथ शख्स ने दहाड़ते शेर का वीडियो शेयर किया. वहीं एक अन्‍य ने कहा, शेर की आवाज धीमी सुनाई गई है, क्योंकि उनकी आवाज 8 किमी. दूर तक सुनाई दे जाती है. एक ने कहा, बाघ सबसे ज्यादा तेज है.

ये भी पढ़े: Bollywood News: बिग बी ने अपने AI अवतार की दिखाई झलक, बोले- ‘सिनेमा की इस अद्भुत दुनिया में…’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This