क्या दिल पर पत्थर रख पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करेगा पति, एक्स के साथ…

Must Read

Wife expressed last wish: मृत्यु एक कटु सत्य है. जीवन के दौरान हम कई ख्वाब देखते हैं. इनमे से कई को हम पूरा करने की कोशिश भी करते हैं. वहीं, कई नहीं पूरे हो पाते हैं. जब इंसान उम्र के आखिरी पड़ाव पर होता है. तो उसके मन में कई ख्याल आते हैं. वो अपने आखिरी वक्त में सब कुछ पूरा करना चाहता है. इसको देखते हुए परिवार के लोग उसकी आखिरी इच्छा पूछते हैं, लेकिन क्या होगा जब कोई इंसान ऐसी आखिरी इच्छा रख दे जिसे पूरा करना कठिन सा हो? ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जिसको जानने और सुनने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे.

दरअसल, एक बीमार पत्नी अस्पताल में अपने आखिरी समय में चल रही थी. इस बीच उसके पति ने अपने पत्नी से आखिरी इच्छा पूछी. उसकी इस ख्वाइश को जानने के बात पति के हाथ पांव फूल गए. रेडिट पर एक पोस्ट लिखते हुए पति ने अपनी दुःख भरी दास्तां सुनाई. उसने बताया कि उसकी पत्नी को एक लाइलाज बीमारी है. उसके पास मुश्किल से 9 से 10 महीने का वक्त बचा है. उसने आगे लिखा कि मैं पूरी तरीक से खत्म हो गया हूं. मैं उसके बिना अपने जीवन की कल्पना तक नहीं कर सकता हूं. मैं कोशिश कर रहा कि उसका आखिरी समय हर तरीके से अच्छा हो.

पत्नी की आखिरी इच्छा जान उड़ जाएंगे होश
पति ने इस पोस्ट में लिखा कि डाक्टरों का कहना है कि उसकी पत्नी 4-5 महीने में व्हीलचेयर पर आ जाएगी, जिसके बाद 8 से 9 महीनों में वो बिस्तर पर आ जाएगी. जैसे ही डाक्टरों ने इस बात की जानकारी दी. पति ने अपनी पत्नी से आखिरी इच्छा पूछी. जैसे ही पत्नी ने आखिरी इच्छा बताई पति के होश ही उड़ गए. बता दें कि पत्नी ने पति से कहा कि वो अपने एक्स के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती है. पति ने तुरंत पत्नी से पूछा कि वो ऐसा क्यों चाहती है. पत्नी ने जवाब दिया एक्स एक अच्छा फिजिकल कंपैटिबल लवर है. साथ ही पत्नी ने एक लंबा चौड़ा भाषण देते हुए बताया कि किस तरह उसके साथ पत्नी ने फिजिकली अच्छा फील किया. उसने ये भी बताया कि इमोशनली भी उसके साथ काफी अच्छे संबंध थे.

पति को लगा हुआ है धोखा
पत्नी की आखिरी इच्छा जानने के बाद पति हैरान हो गया. रेडिट पर उसने यूजर्स से पूछा उसे क्या करना चाहिए. क्या इस आखिरी ख्वाइस को पूरा कराना चाहिए या ईगो के कारण उसको इग्नोर कर देना चाहिए. पति ने ये भी बताया कि पत्नी की इस बात से उसको काफी चोट पहुंची है. उसके साथ धोखा हुआ है. पति ने बताया कि उसकी पत्नी उसे इस स्थिति में डाल दिया है जहां वो कुछ नहीं कर सकता है. क्योंकि उसका आखिरी समय चल रहा है.

यह भी पढ़ें

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This