PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 2 दिन के गुजरात दौरे हैं. इस दौरान उन्होंने बनासकांठा जिले के भिलडी में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) का उद्घाटन किया. इसका उद्देश्य देसी मवेशियों की नस्लों में सुधार करना और दूध उत्पादन को बढ़ाना है. इसके अलावा पीएम मोदी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करते हुए 9.34 करोड़ किसानों के खाते में आज 2000-2000 रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे. यहां पीएम मोदी ने एक रोड शो भी किया.
पीएम मोदी राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान केंद्र का दौरा किया और वहां के कामकाज को समझने के लिए अधिकारियों से बातचीत की. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 127 एकड़ में फैले और 325 करोड़ रुपये की लागत से बने इस बीबीबीआरसी को बनास डेयरी ने स्थापित किया है. इसमें नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड का तकनीकी मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन का सहयोग शामिल है.