07 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

07 May 2026 Ka Panchang: वैदिक पंचांग के मुताबिक गुरुवार, 7 मई 2026 का दिन धार्मिक और शुभ कार्यों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार आज पंचमी तिथि, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, साध्य योग और रवियोग का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व और बढ़ गया है.

आज विवाह, पूजा-पाठ, मांगलिक कार्यों और नए कामों की शुरुआत के लिए कई शुभ चौघड़िये उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा राहुकाल, दिशा शूल, चंद्र राशि परिवर्तन और आज जन्म लेने वाले बच्चों के शुभ नामाक्षरों जैसी जरूरी ज्योतिषीय जानकारी भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगी. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 06 मई, दिन बुधवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…  

आज का पंचांग

  • विक्रम संवत् – 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 19 जिल्काद
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
  • मास – प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध)
  • पक्ष – कृष्ण

आज का चौघड़िया

चौघड़िया समय स्थिति / उपयोग
शुभ सूर्योदय से 7:27 तक शुभ कार्य प्रारम्भ करने के लिए उत्तम
चर 10:45 से 12:23 तक कार्य आरम्भ एवं यात्रा के लिए शुभ
लाभ 12:23 से आगे लाभदायक एवं शुभ कार्यों के लिए अनुकूल
अमृत 3:41 तक अत्यंत शुभ एवं मंगलकारी समय
शुभ 5:20 से सूर्यास्त तक सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त
  • दिशा शूल – आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए.
  • राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 1.30 से 3.00 तक रहेगा.
  • तिथि – पंचमी तिथि दिन 10.14 तक होगी तदुपरान्त षष्ठी तिथि होगी.
  • नक्षत्र – पूर्वाषाढा़ नक्षत्र सायं 6.46 तक रहेगा तदुपरान्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा.
  • योग – साध्य योग रात्रि 1.59 तक रहेगा तदुपरान्त शुभ योग रहेगा.
  • करण – तैतिल करण दिन 10.14 तक रहेगा तदुपरान्त गर करण रहेगा.
  • विशिष्ट योग – रवियोग सायं 6-46 से प्रारम्भ,
  • व्रत / दिवस विशेष – श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती, विवाह मुहूर्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में,
  • चन्द्रमा – आज रात्रि 1.26 तक धनु राशि में होगा तदुपरान्त मकर राशि में प्रवेश होगा.

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज रात्रि 1.26 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी तदुपरान्त मकर राशि होगी.
  • आज सायं 6.46 तक जन्म लेने वाले बच्चों का पूर्वाषाढा़ नक्षत्र होगा तदुपरान्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा.
  • आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा.
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर फा, ढ़ा, भे, भो पर रखे जा सकते हैं.

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं, इसलिए इस राशि के जातक बुद्धिमान और समझदार माने जाते हैं. हालांकि इन्हें जल्दी गुस्सा भी आ जाता है. इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम की भावना प्रबल होती है. धनु राशि के लोग सौम्य, शांत और सरल स्वभाव के होते हैं. धार्मिक प्रवृत्ति, उदार हृदय, परोपकार, संवेदनशीलता, दया और करुणा जैसे गुण इनमें भरपूर पाए जाते हैं.

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. इस राशि के जातक शांत स्वभाव, धैर्यवान और सहनशील माने जाते हैं. हालांकि कई बार इनमें लोभ की भावना भी देखने को मिलती है. ये लोग हर बात को गहराई से सोचने वाले और क्षमाशील स्वभाव के होते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Gold Astrology: इन राशियों के लिए अशुभ है सोना, पहनने से बढ़ सकती हैं परेशानियां

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This

Exit mobile version