Drone Attack: यूक्रेन का रूस में भीषण हमला, दो लोगों की मौत, 17 घायल, ट्रेन सेवा प्रभावित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Drone Attack: रूस-यूक्रेन जंग थमने का नहीं ले रही है. रूस के वोरोनिश इलाके में ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे सहित 17 लोग घायल हो गए. इस हमले की पुष्टि करते हुए वोरोनिश के गवर्नर अलेक्जेंडर गुसेव ने बताया कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने क्षेत्र में 113 ड्रोन मार गिराए हैं.

गवर्नर अलेक्जेंडर गुसेव ने मैसेजिंग ऐप पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि रात भर चले हमलों के दौरान रूसी एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सक्रिय रहा.

इलाके में 113 से अधिक ड्रोनों को नष्ट किया गया है. ड्रोन का मलबा गिरने और हमलों के कारण कई औद्योगिक क्षेत्रों में भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने के लिए दमकल और आपातकालीन टीमें जुटी हुई हैं.

अनापा-मॉस्को पैसेंजर ट्रेन को पहुंचा नुकसान

रूसी रेलवे के मुताबिक, इस हमले की जद में एक यात्री ट्रेन भी आ गई. यह ट्रेन क्रास्नोडार क्षेत्र के मशहूर पर्यटन शहर अनापा से राजधानी मॉस्को जा रही थी. हमले में ट्रेन को नुकसान पहुंचा है और उसमें सवार 5 यात्री घायल हुए हैं. सुरक्षा और ट्रैक की जांच के मद्देनजर वोरोनिश से होकर गुजरने वाले पूरे रेल नेटवर्क पर यात्री ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.

रूस-यूक्रेन सीमा के निकट स्थित वोरोनिश रणनीतिक और परिवहन के लिहाज से एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां हाल के महीनों में बुनियादी ढांचे और औद्योगिक ठिकानों को निशाना बनाकर कई हवाई हमले देखे गए हैं.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version