12 May 2025 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
12 May 2025 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 12 मई, दिन सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

12 मई, सोमवार का पंचांग (12 May 2025)

12 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार का दिन है. पूर्णिमा तिथि आज रात 10:26 मिनट तक रहेगी. आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 05:53 मिनट तक वरीयान योग रहेगा. साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 09:09 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा आज वैशाखी पूर्णिमा है. पूर्णिमा तिथि के दिन देवी-देवताओं की पूजा के साथ ही दान-पुण्य और ध्यान करना भी बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन धार्मिक कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति व्यक्ति को होती है.

11 May 2025 का शुभ मुहूर्त

  • वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि- 12 मई 2025 को रात 10:26 मिनट तक रहेगी
  • विशाखा नक्षत्र– 12 मई को पूरा दिन, पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 09:09 मिनट तक
  • 12 मई 2025 व्रत-त्यौहार– वैशाखी पूर्णिमा का व्रत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 07:14 – 08:55 AM
  • मुंबई- सुबह 07:43 – 09:21 AM
  • चंडीगढ़- सुबह 07:13 – 08:55 AM
  • लखनऊ- सुबह 07:02 – 08:42 AM
  • भोपाल- सुबह 07:20 – 08:59 AM
  • कोलकाता- सुबह 06:37 – 08:46 AM
  • अहमदाबाद- सुबह 07:39 – 09:18 AM
  • चेन्नई- सुबह 07:20 – 08:55 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 5:51 AM
  • सूर्यास्त – 6:55 PM
  • चन्द्रोदय – May 12 6:51 PM
  • चन्द्रास्त – May 13 5:49 AM
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version