22 July 2025 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
22 July 2025 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 22 जुलाई, दिन मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

22 जुलाई, मंगलवार का पंचांग (22 July 2025)

22 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है. त्रयोदशी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार करके 23 जुलाई के प्रात: 04:40 मिनट तक रहेगी. दोपहर 03:32 मिनट तक ध्रुव योग बना रहेगा. शाम 07:25 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा आज भौम प्रदोष और मंगला गौरी व्रत है.

22 July 2025 का शुभ मुहूर्त

  • श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि– 23 जुलाई के प्रात: 04:40 मिनट तक
  • दिन– मंगलवार
  • ध्रुव योग- दोपहर 03:32 मिनट तक
  • मृगशिरा नक्षत्र- शाम 07:25 मिनट तक
  • शुक्र ग्रह गोचर- दोपहर 12:55 मिनट पर मृगाशिरा नक्षत्र में प्रवेश
  • व्रत और पर्व- भौम प्रदोष और मंगला गौरी व्रत
  • अभिजीत मुहूर्त- 12:00 बजे से 12:55 बजे तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:53 से शाम 05:35 तक
  • मुंबई- शाम 04:01 से शाम 05:40 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:57 से शाम 05:40 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:36 से शाम 05:18 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:47 से शाम 05:27 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:02 से शाम 04:42 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:06 से शाम 05:46 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:27 से शाम 05:03 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 5:57 AM
  • सूर्यास्त – 7:09 PM
  • चन्द्रोदय – Jul 22 2:54 AM
  • चन्द्रास्त – Jul 22 5:16 PM
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version