01 July 2024 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

01 July 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 01 जुलाई, दिन सोमवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

01 जुलाई, सोमवार का पंचांग (Panchang 01 July 2024)  

01 जुलाई दिन सोमवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि 01 जुलाई सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. सोमवार को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा. साथ ही 01 जुलाई को पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 27 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा. आज चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे. अगर बात करें आज के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 से 12:53 मिनट तक रहेगा. वहीं, राहुकाल सुबह 07:11 – 08:56 मिनट तक रहेगा.

 

01 जुलाई, सोमवार का पंचांग (Panchang 01 July 2024)  

तिथि- दशमी तिथि
माह- आषाढ़
आज का नक्षत्र – भरणी नक्षत्र
आज का योग – सुकर्मा योग
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – सोमवार
चंद्रमा राशि – मेष
सूर्य राशि- मिथुन राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:57 से 12:53 मिनट तक रहेगा.
राहुकाल – सुबह 07:11 – 08:56 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 05:25 am
सूर्यास्त- शाम 07:22 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This

Exit mobile version