01 September 2024 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

01 September 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 01 सितंबर, दिन रविवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

01 सितंबर, रविवार का पंचांग (Panchang 01 September 2024)

01 सितंबर, दिन रविवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. चतुर्दशी तिथि रविवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के सोमवार सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगी. आज आश्लेषा नक्षत्र और परिघा योग का संयोग रहेगा. 1 सितंबर को शाम 5 बजकर 50 मिनट तक परिघ योग रहेगा. वहीं, रविवार रात 9 बजकर 49 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. अगर बात करें आज के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11:55-12:45 मिनट तक रहेगा. वहीं, राहुकाल शाम 17:04-18:38 मिनट तक रहेगा. साथ ही आज चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे.

01 सितंबर, रविवार का पंचांग (Panchang 01 September 2024)

तिथि- चतुर्दशी तिथि
माह- भाद्रपद
आज का नक्षत्र – आश्लेषा नक्षत्र
आज का योग – परिघा योग
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – रविवार
चंद्रमा राशि – कर्क राशि
सूर्य राशि- सिंह राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- 11:55-12:45 मिनट तक
राहुकाल शाम- 17:04-18:38 मिनट तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 5:59 am
सूर्यास्त- शाम 6:41 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Mahashivratri 2026 Puja Samagri: महाशिवरात्रि पर पूजन थाली में जरुर रखें ये चीज, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा

Mahashivratri 2026 Puja Samagri: भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है. ऐसी मान्यता है कि...

More Articles Like This

Exit mobile version