PAK के कप्तान की T20 में बड़ी उपलब्धि: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बने फरहान, तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड

New Delhi: पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का एक बड़ा T20 रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फरहान ने अभिषेक को पीछे छोड़ते हुए एक नई उपलब्धि अपने नाम की है. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हाल ही में तीन T20 मैचों की सीरीज खेली गई. पाकिस्तान ने ये सीरीज 2-1 से जीती. साहिबजादा फरहान के लिए कप्तानी के साथ ही बतौर बल्लेबाज भी श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज यादगार रही है.

अर्धशतक लगाते हुए 238 रन बनाए

फरहान ने तीनों ही मैचों में अर्धशतक लगाते हुए 238 रन बनाए और तीन T20 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पिछला रिकॉर्ड भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम था. अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन टी20 मैचों की सीरीज में 229 रन बनाए थे. इस सूची में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो हैं.

3 T20 मैचों की सीरीज में 223 रन बनाए

मुनरो ने 2023-24 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 T20 मैचों की सीरीज में 223 रन बनाए थे. चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं. वॉर्नर ने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ 217 रन बनाए थे. पांचवें स्थान पर अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई हैं. जजई ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 204 रन बनाए थे. तीन T20 मैचों की सीरीज के शुरुआती 2 मैच जीतकर पाकिस्तान ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली थी. मंगलवार को खेले गए तीसरे T20 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया.

कोशिश लगातार अच्छा खेलने की है

2-1 से सीरीज जीतने और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद फरहान ने कहा कि कोशिश लगातार अच्छा खेलने की है. जब मैं अच्छा परफॉर्म करता हूं, तो मैं अगले मैच में अच्छा करने के लिए और भी ज्यादा फोकस करता हूं. यह क्रिकेट है, आप हमेशा फॉर्म में नहीं रहते। इसलिए मैं इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहता हूं. फरहान T20 में पाकिस्तान के लिए भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. फरहान 51 T20 मैचों की 50 पारियों में 2 शतक और 13 अर्धशतक की बदौलत 1,554 रन बना चुके हैं.

इसे भी पढ़ें. एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, जाने क्या है मामला?

Latest News

‘पाकिस्तान तुम्हारे बाप की जागीर नहीं’, सेना पर भड़के मौलाना रहमान, दे डाली आसिम मुनीर को चेतावनी

Islamabad: पाकिस्तान में सेना की बढ़ती ताकत और सरकार के फैसलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है....

More Articles Like This

Exit mobile version