04 September 2024 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

04 September 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 04 सितंबर, दिन बुधवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

04 सितंबर, बुधवार का पंचांग (Panchang 04 September 2024)

04 सितंबर, दिन बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. प्रतिपदा तिथि बुधवार सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी. 4 सितंबर को रात 8 बजकर 3 मिनट तक साध्य योग रहेगा. साथ ही बुधवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर के गुरुवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा बुधवार दोपहर पहले 11 बजकर 22 मिनट पर बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. अगर बात करें आज के शुभ मुहूर्त की तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा. वहीं, राहुकाल दोपहर 12:16-13:50 मिनट तक रहेगा. साथ ही आज चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे.

04 सितंबर, बुधवार का पंचांग (Panchang 04 September 2024)

तिथि- प्रतिपदा
माह- भाद्रपद
आज का नक्षत्र – उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र
आज का योग – साध्य योग
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष/ शुक्ल पक्ष
आज का वार – बुधवार
चंद्रमा राशि – सिंह राशि
सूर्य राशि- सिंह राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- नहीं है.
राहुकाल दोपहर 12:16-13:50 मिनट तक रहेगा

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:00 am
सूर्यास्त- शाम 6:38 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

India Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.663 अरब डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 725.727 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.66 अरब डॉलर बढ़कर 725.727 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. आरबीआई के अनुसार गोल्ड रिजर्व और फॉरेन करेंसी एसेट्स में बढ़ोतरी से देश की आर्थिक मजबूती और रुपये की स्थिरता को समर्थन मिला है.

More Articles Like This

Exit mobile version