ऑस्ट्रेलिया में हादसा: सिडनी में रग्बी फैंस की भीड़ में घुसी बेकाबू कार, 9 लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Australia Accident: ऑस्ट्रेलिया से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां शनिवार की सुबह सिडनी से उत्तर में न्यूकैसल नाइट्स टीम के इलाके में रग्बी फैंस की भारी भीड़ के बीच एक बेकाबू कार के घुस गई. इस घटना में 9 लोग घायल हो गए हैं, जिनका अभी इलाज चल रहा है. ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह न्यूकैसल नाइट्स रग्बी टीम के स्वागत और समर्थन के लिए सड़क पर भारी संख्या में फैंस इकट्ठा हुए थे. फैंस रविवार को होने वाले रग्बी लीग के फाइनल मुकाबले से पहले टीम की बस का इंतजार कर रहे थे.

अचनाक भीड़ में घुसी बेकाबू कार

सड़क पर खड़े होकर अपनी पसंदीदा टीम का हौसला बढ़ा रहे लोगों के बीच अचानक एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जा घुसी. इस हादसे में नौ लोगों के घायल होने की खबर है. न्यूकैसल वेल्स (NSW) एम्बुलेंस के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों का इलाज शुरू किया गया.

कार चालक हिरासत में

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया है. अचानक हुए इस हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई और फैंस में खौफ का माहौल है. प्रशासन इस बात की गहराई से जांच कर रहा है कि यह दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version