महाराष्ट्रः चलती इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, मची चीख-पुकार, मौके पर पहुंचे फायरकर्मी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fire In Electric Bus: महाराष्ट्र दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां सोमवार को पुणे में राज्य सड़क परिवहन निगम की एक इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बस में आग लग गई. इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए.

धुआं और लपटे देख चालक ने रोकी बस

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सेवन लव्स चौक से इलेक्ट्रिक बस स्वारगेट जा रही थी. बस में 17 याभी सवार थे. इसी दौरान बस में धुआं और लपटें निकलती दिखाई दी, जिसके बाद तत्परात दिखाते हुए चालक ने तत्काल बस को रोक दिया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायरकर्मी

इस घटना से बस में सवार लोगों में चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों, स्थानीय निवासियों और पुलिसकर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया.

बड़ा हादसा होने से टला

सभी 17 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया. आग लगने की वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल सका है. आशंका जताई गई है कि शायद शॉर्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version