55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा झुमका है. इस झुमके को बनाने में 5840 घंटे लगे. जिसके लिए 55 कारीगरों ने कड़ी मेहनत की है. सोने का एक जोड़ी यह झुमका काफी चर्चा में है. इसे देखकर लोग हैरान रह गए.

22 कैरेट सोने का है यह झुमका 

बता दें कि ‘मयूर सहस्र’ (‘एक हज़ार मोर’) नाम के 22 कैरेट सोने के झुमकों को ‘जॉयलुक्कास ज्वेलरी’ ने तैयार किया है. जिसका कुल वजन 16.514 किलोग्राम है. इस झुमके को 24 अक्टूबर को दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में ‘ज्वेल ऑफ जॉय बाय जॉयलुक्कास’ में प्रदर्शित किया गया. ज्वेल ऑफ जॉय मध्य पूर्व (Middle East) का सबसे बड़ा ज्वेलरी शोरूम है, जो अभी हाल में खुला है.

सबसे बड़े झुमके ने अपने नाम किए 2 रिकॉर्ड

इसी के साथ इस झुमके ने दुनिया में सोने के सबसे बड़े और सबसे भारी झुमके का अपने दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपने नाम किया है. झुमके की लंबाई 1.215 मीटर और 0.682 मीटर व्यास है. इस झुमके को बनाने में 55 कुशल कारीगरों को कई महीनों तक काम करना पड़ा, जिसमें कुल 5,840 घंटे लगे.

कहां से आया इस झुमके का विचार

रिपोर्ट के अनुसार, जॉयलुक्कास ज्वेलरी के सीईओ जॉन पॉल अलुक्कास ने बताया कि यह विचार कंपनी के UAE में बिताए चार दशकों और दुबई के विकास को करीब से देखने के अनुभव से आया है. उन्होंने कहा कि हम पिछले 40 वर्षों से UAE में हैं और हमने देखा है कि UAE और दुबई ने कितनी तरक्की की है.

मोर से लिया गया है झुमके का नाम  

हमने दुबई को कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए देखा है, इसलिए हमने सोचा कि हमें भी कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे हम दुबई को कुछ वापस दे सकें. कंपनी ज्वेलरी के क्षेत्र में कुछ ऐसा बनाना चाहती थी जो दुबई की उपलब्धियों में अपना योगदान दे सके. इसी के बाद दुनिया का सबसे बड़ा सोने का झुमका बनाने का फैसला किया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version