10 July 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज 10 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी है, लेकिन सुबह 08:17 मिनट के बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी. इसी कारण आज योगिनी एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा. भगवान विष्णु को समर्पित इस व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है. आज भरणी नक्षत्र दोपहर 01:15 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही दिन में ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, विजय मुहूर्त और अमृत काल जैसे कई महत्वपूर्ण शुभ समय रहेंगे. वहीं, राहुकाल का समय शहर के अनुसार अलग-अलग होगा. जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और योगिनी एकादशी पारण का समय…

10 जुलाई 2026 का पंचांग

  • दिन: शुक्रवार
  • पक्ष: आषाढ़ कृष्ण पक्ष
  • दशमी तिथि: सुबह 8:17 बजे तक
  • इसके बाद: एकादशी तिथि
  • भरणी नक्षत्र: दोपहर 1:15 बजे तक
  • विशेष: योगिनी एकादशी व्रत

10 जुलाई 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:41 बजे से 5:24 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:17 बजे से 1:10 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:56 बजे से 3:49 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:19 बजे से 7:41 बजे तक
  • अमृत काल: सुबह 8:47 बजे से 10:16 बजे तक

10 जुलाई 2026 को आपके शहर में कब रहेगा राहुकाल?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य शुरू करने से बचा जाता है. अलग-अलग शहरों में सूर्योदय के समय के कारण राहुकाल में अंतर हो सकता है.

  • दिल्ली: सुबह 10:42 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक
  • मुंबई: सुबह 11:05 बजे से दोपहर 12:44 बजे तक
  • चंडीगढ़: सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
  • लखनऊ: सुबह 10:29 बजे से दोपहर 12:12 बजे तक
  • भोपाल: सुबह 10:44 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक
  • कोलकाता: सुबह 10:01 बजे से 11:42 बजे तक
  • अहमदाबाद: सुबह 11:04 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
  • चेन्नई: सुबह 10:38 बजे से दोपहर 12:14 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 5:30 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 7:21 बजे

योगिनी एकादशी का महत्व

हर साल आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से हजारों ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है. मान्यता यह भी है कि योगिनी एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को अनजाने में हुई गलतियों से जुड़ी उलझनों से छुटकारा मिल सकता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है.

योगिनी एकादशी 2026 का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 10 जुलाई 2026 को सुबह 8:16 बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त: 11 जुलाई 2026 को सुबह 5:22 बजे
  • योगिनी एकादशी पारण तिथि: 11 जुलाई 2026
  • पारण का समय: दोपहर 2:03 बजे से शाम 4:42 बजे तक

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े:  भक्त भगवान का चिंतन करता है तो उसमें आ जाती है पूर्णता: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

Aaj Ka Rashifal: योगिनी एकादशी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 10 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This