10 March 2024 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

10 March 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 10 मार्च, दिन रविवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

10 मार्च रविवार का पंचांग (Panchang 10 March 2024)

आज यानी रविवार, 10 मार्च 2024 को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. अमावस्या तिथि 10 मार्च को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. आज फाल्गुन महीने की स्नान-दान की अमावस्या है. आज के दिन पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व है. 10 मार्च को शाम 4 बजकर 13 मिनट तक साध्य योग रहेगा. साथ ही रविवार को देर रात 1 बजकर 55 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा. अगर बात करें आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में बात करें तो आज शुभ मुहूर्त यानी अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 से 12:54 मिनट तक रहेगा. वहीं, राहुकाल शाम 16:57 से 18:26 मिनट तक रहेगा. आज चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे.

 

10 मार्च रविवार का पंचांग (Panchang 10 March 2024)

व्रत त्यौहार- स्नान-दान की अमावस्या

तिथि- अमावस्या
माह – फाल्गुन
आज का नक्षत्र – पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र
आज का योग – साध्य योग
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – रविवार
चंद्रमा राशि – कुंभ
सूर्य राशि- कुंभ राशि
विक्रमी संवत् – 2080
शक सम्वत – 1944

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:08 से 12:54 मिनट तक रहेगा.
राहुकाल- शाम 16:57 से 18:26 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:35 am
सूर्यास्त- शाम 6:26 pm

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? जानिए तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This