19 September 2024 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

19 September 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 19 सितंबर, दिन गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

19 सितंबर, गुरुवार का पंचांग (Panchang 19 September 2024)

19 सितंबर, दिन गुरुवार को अश्विन माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. द्वितीया तिथि गुरुवार रात 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगी. 19 सितंबर की शाम 7 बजकर 19 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा. आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जायेगा. गुरुवार को द्वितीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा. अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.50 से 12.38 मिनट रहेगा. वहीं, राहुकाल दोपहर 13:45 से 15:15 मिनट तक रहेगा. साथ ही आज चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे.

19 सितंबर, गुरुवार का पंचांग (Panchang 19 September 2024)

तिथि- द्वितीया तिथि
माह- अश्विन
आज का नक्षत्र – भाद्रपद नक्षत्र
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – गुरुवार
चंद्रमा राशि – मीन
सूर्य राशि- कन्या राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11.50 से 12.38 मिनट रहेगा.
राहुकाल- दोपहर 13:45 से 15:15 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:08 am
सूर्यास्त- शाम 6:20 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version